छुरा ब्रेकिंग न्यूज़ कीटनाशक का सेवन करने वाले बुजुर्ग को 112 वाहन से पहुंचाया अस्पताल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज़ )किशन सिन्हा
छुरा। ग्राम कनेसर पत्तियां में एक बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा कीटनाशक दवा का सेवन किए जाने की सूचना पर 112 टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई परिजनों ने बताया गया कि देवलाल ध्रुव (50) ने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया है।
सूचना मिलते ही टीम तत्काल घटनास्थल पहुंची 112 कि पुलिस सहायता टीम ने बुजुर्ग की स्थिति को देखते हुए उन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता की जरूरत थी। 108 एंबुलेंस का इंतजार करने के बजाय 112 वाहन से ही उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुरा लाया गया, जहां उन्हें भर्ती कराया गया। पुलिस टीम के अनुसार, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में कहीं भी 108 वाहन दिखाई नहीं दिया।
परिजनों के अनुसार, देवलाल ध्रुव की मानसिक स्थिति कुछ समय से ठीक नहीं थी। इसी वजह से उन्होंने यह कदम उठाया होगा, ऐसा परिजनों का कहना है। हालांकि घटना के वास्तविक कारणों की स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।
इस दौरान कांस्टेबल कृष्ण कुमार और वाहन चालक कुलदीप ने तत्काल सहायता पहुंचाते हुए बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया।











