राजिम में सड़कों का होगा डामरीकरण विधायक ने किया भूमिपूजन

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज़ राजिम :- राजिम माघी पुन्नी मेला को ध्यान में रखकर राजिम के सड़कों का डामरीकरण किया जाएगा. प्रथम पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री तथा राजिम विधायक अमितेश शुक्ल ने आज पंडित श्यामाचरण चौक राजिम में भूमिपूजन किया। ज्ञात है कि इस वर्ष राजिम मांघी पुन्नी मेला 5 फरवरी से 18 फरवरी तक आयोजित होगा। मेले में लाखों श्रद्धालुओं का आगमन होता है ।श्रद्धालुओं की सहूलियत को देखते हुए पांच स्थानों पर सड़कों का डामरीकरण किया जाएगा। इसके लिए एक करोड़ 29 लाख 86 हजार की राशि स्वीकृत की गई है। इस अवसर पर श्रीमती पदमा दुबे, विकास तिवारी, गिरीश रजानी ,सुनील तिवारी, प्रीति पांडे सहित नागरिक गण एवं पी डब्ल्यू डी के अधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल