गांधी जयंती पर गरियाबंद कलेक्टोरेट से जोबा तक 20 किलोमीटर साइकिल रैली हुई आयोजित, दिया गया स्वस्थ और सशक्त भारत का संदेश

कलेक्टर रणबीर शर्मा सहित अधिकारी-कर्मचारियों और नागरिकों ने उत्साह के साथ साइकिल चलाकर सहभागिता का दिया परिचय

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले में संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गांधी जयंती के अवसर पर जिला स्तरीय साइकिल रैली का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित यह रैली सुबह 7 बजे कलेक्टोरेट परिसर से प्रारंभ होकर ग्राम जोबा तक पहुंची। साइकिल रैली में जिले के विभिन्न वर्गों के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

लगभग 20 किलोमीटर लंबी साइकिल रैली में कलेक्टर रणबीर शर्मा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रखर चंद्राकर, अपर कलेक्टर ऋषा ठाकुर, पंकज डाहिरे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक करण उइके, एसडीएम हितेश्वरी बाघे सहित जिला स्तरीय अधिकारियों-कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं विभिन्न वर्गों के नागरिकों ने पूरे उत्साह के साथ साइकिल चलाकर सहभागिता की। प्रतिभागियों ने पूरे मार्ग में उत्साह एवं खेल भावना के साथ साइकिलिंग करते हुए सेवा संकल्प अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में सहभागिता निभाई।

वन मार्ग के बीच रोमांच और उत्साह

कलेक्टोरेट से जोबा तक का मार्ग वन क्षेत्र के बीच से होकर गुजरता है। हरियाली और प्राकृतिक सौंदर्य से घिरे शांत एवं साइकिलिंग के अनुकूल मार्ग पर प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ साइकिल चलाई। लगभग 20 किलोमीटर की यात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने खेल भावना, अनुशासन और सामूहिक सहभागिता का परिचय दिया। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने रैली में शामिल प्रतिभागियों के उत्साह की सराहना करते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि साइकिलिंग स्वास्थ्य के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने का भी प्रभावी माध्यम है। उन्होंने विश्व स्तर पर आयोजित होने वाली प्रसिद्ध साइकिलिंग प्रतियोगिता ‘टूर डी फ्रांस’ का उल्लेख करते हुए कहा कि साइकिलिंग को लेकर लोगों में उत्साह और रुचि लगातार बढ़ रही है। गरियाबंद से जोबा तक का प्राकृतिक वातावरण से घिरा मार्ग साइकिलिंग के लिए अनुकूल है और इस मार्ग पर साइकिल चलाना प्रतिभागियों के लिए विशेष अनुभव रहा।

जागरूक और सशक्त समाज का निर्माण

कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत जनजागरूकता कार्यक्रम, सभाएं, गोष्ठियां तथा महाविद्यालय एवं स्कूल स्तर पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इन आयोजनों का उद्देश्य लोगों को अभियान के उद्देश्य से जोड़ते हुए समाज को अधिक जागरूक एवं सशक्त बनाने की दिशा में सामूहिक प्रयास करना है।
उन्होंने कहा कि भारत को सशक्त बनाने में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। स्वस्थ शरीर, जागरूक समाज और जनभागीदारी इस दिशा में महत्वपूर्ण आधार हैं। इसी क्रम में गांधी जयंती पर साइकिल रैली के माध्यम से स्वास्थ्य, फिटनेस, अनुशासन और सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया गया।
ग्राम पंचायत जोबा की सरपंच एकता सोम एवं जनपद सदस्य राकेश कुमार ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को शासन की विभिन्न योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों से जोड़कर लाभान्वित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा किए गए लोकसेवा के कार्यों को उत्सव के रूप में मनाने के उद्देश्य से यह अभियान संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए नियमित शारीरिक अभ्यास भी आवश्यक है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए साइकिल रैली का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वास्थ्य एवं फिटनेस का संदेश दिया।

महिला और पुरुष वर्ग के प्रतिभागियों का हुआ सम्मान

 

रैली में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले महिला एवं पुरुष वर्ग के प्रथम पांच प्रतिभागियों को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया। महिला वर्ग में फॉरेस्ट रेंजर प्रांजलि मिश्रा, एसडीएम हितेश्वरी बाघे, डिप्टी कलेक्टर साक्षी ध्रुव, एआरसीएस महेश्वरी तिवारी एवं अपर कलेक्टर ऋषा ठाकुर को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार पुरुष वर्ग में यूगेश मंडावी,  धर्मेंद्र ओझा(शिक्षा विभाग), स्टेनो हेमलाल साहू, एनआईसी उपनिदेशक नेहरू निराला एवं गजेंद्र ध्रुव को सम्मानित किया गया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

महतारी वंदन के पैसों से मंदिर निर्माण की अनूठी पहल, कुटेना की महिलाओं ने पेश की मिसाल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल