गरियाबंद में गूंजा वॉलीबॉल का रोमांच, 19 टीमों के बीच जोरदार मुकाबला, विप्र महाविद्यालय रायपुर ने जीता खिताब

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद के शासकीय वीर सुरेंद्र साय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित अंतर महाविद्यालयीन वॉलीबॉल पुरुष प्रतियोगिता में विप्र महाविद्यालय रायपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया। उच्च शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में सेक्टर की 19 टीमों ने हिस्सा लिया। शुरुआत से लेकर फाइनल तक खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन से मैदान में रोमांच बना रहा।
सेमीफाइनल में छत्तीसगढ़ महाविद्यालय और कुरुद महाविद्यालय के बीच जोरदार मुकाबला हुआ, जिसमें कुरुद ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में विप्र महाविद्यालय रायपुर ने मेजबान शासकीय वीर सुरेंद्र साय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गरियाबंद को हराकर फाइनल में जगह बनाई।
फाइनल मुकाबला विप्र महाविद्यालय रायपुर और कुरुद महाविद्यालय के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन विप्र महाविद्यालय रायपुर ने बेहतरीन तालमेल और आक्रामक खेल के दम पर मुकाबला अपने नाम करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
कृष्णा ठाकुर बने बेस्ट प्लेयर
प्रतियोगिता में व्यक्तिगत प्रदर्शन के लिए गरियाबंद महाविद्यालय के कृष्णा ठाकुर को बेस्ट प्लेयर, कुरुद महाविद्यालय के आभास को बेस्ट स्मैशर और विप्र महाविद्यालय के युवराज को बेस्ट सेटर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन

पुरस्कार वितरण समारोह में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के क्रीड़ा विभाग के डॉ. चंद्रकांत अगासे मुख्य अतिथि रहे। अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. आर.के. तलवरे ने की। रायपुर से पर्यवेक्षक के रूप में डॉ. करमिश संबरकर मौजूद रहे। प्रतियोगिता के आधार पर रायपुर सेक्टर की टीम का चयन किया गया, जो अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी।
प्रतियोगिता को सफल बनाने में निर्णायक दुर्गा पटनायक, संजीव साहू, सूरज महाड़िक, नंदकुमार रात्रे, राजू साहू, पुरण साहू और खोमेश्वर साहू ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन गिरीश शर्मा ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन प्रभारी प्राचार्य प्रो. आर.के. तलवरे ने किया।
इस अवसर पर विभिन्न महाविद्यालयों के क्रीड़ा अधिकारी रूपेंद्र चौहान, रामानंद यदु, प्रकाश चंद्रवंशी, देवाशीष हाजरा, आदर्श मिश्रा, मुकेश सिन्हा, ज्ञानेंद्र, तुलाराम, सी.एल. तारक, डॉ. संजय, डॉ. सत्यम कुंभकार, प्रदीप निर्मलकर, गौतम ठाकुर एवं कोमल वर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
भारत का ऐतिहासिक रन चेज, 405 रन का पहाड़ भी छोटा पड़ा, गिल के दोहरे शतक ने पलट दिया पूरा मैच;











