आर्केस्ट्रा देखने जा रही नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्मः लिफ्ट का झांसा देकर सुनसान जगह ले गए चार युवक, बारी-बारी की रेप

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– आर्केस्ट्रा कार्यक्रम देखने जा रही एक नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि कार्यक्रम स्थल तक छोड़ने का झांसा देकर बाइक और स्कूटी सवार चार युवकों ने दो नाबालिग छात्राओं को लिफ्ट दी। इसके बाद आरोपियों ने एक छात्रा को कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा दिया, जबकि दूसरी छात्रा को सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। मामला सरगुजा जिले के लुंड्रा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार घटना 5 अक्टूबर की रात की है। लुंड्रा में आयोजित आर्केस्ट्रा कार्यक्रम देखने के लिए दो नाबालिग छात्राएं पैदल जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में बाइक और स्कूटी सवार चार युवकों ने दोनों को कार्यक्रम स्थल तक छोड़ने की बात कही। इसके बाद एक छात्रा बाइक और दूसरी स्कूटी पर बैठ गई।

आरोप है कि बाइक पर सवार छात्रा को युवकों ने कार्यक्रम स्थल के पास पहुंचा दिया, जबकि स्कूटी पर सवार दूसरी छात्रा को कार्यक्रम स्थल ले जाने के बजाय सुनसान स्थान की ओर ले गए। वहां पहुंचने के बाद आरोपी ने अपने अन्य साथियों को भी बुला लिया। इसके बाद चारों ने नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गए।

घर पहुंचकर परिजनों को बताई घटना

घटना के बाद पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। अगले दिन परिजन उसे लेकर लुंड्रा थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में लिया, जबकि फरार चल रहे एक अन्य आरोपी को देर रात पकड़ लिया गया। पुलिस के अनुसार हिरासत में लिए गए आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

नशीला इंजेक्शन लगाकर नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, रास्ते में रोककर मारपीट का आरोप; दो आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button