नशीला इंजेक्शन लगाकर नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, रास्ते में रोककर मारपीट का आरोप; दो आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म और मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। नाबालिग छात्रा घर से लौट रही थी, तभी आरोपियों ने उसे रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और नशीला इंजेक्शन लगातार उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला मुंगेली जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र का है।

रास्ते में रोककर बेल्ट से मारपीट का आरोप

जानकारी के अनुसार 29 सितंबर की शाम नाबालिग छात्रा अपनी सहेली के घर से लौट रही थी। इसी दौरान साहिल यादव और प्रहलाद धुरी ने उसे रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि दोनों ने उसके साथ गाली-गलौज की, बेल्ट से मारपीट की और घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि छात्रा को कुछ पैसे देकर चुप रहने के लिए भी कहा गया। घटना से डरी छात्रा घर लौटने के बजाय बस से रतनपुर चली गई, जहां एक अज्ञात महिला ने उसकी मदद की।

दोबारा पकड़कर मकान में ले जाने का आरोप

अगले दिन छात्रा घर लौटने के लिए निकली। बताया जा रहा है कि सकरी से बस बदलकर वह बरेला पहुंची। इसी दौरान शाम करीब 5 बजे दोनों आरोपी फिर उसके सामने आ गए और उसे जबरन एक मकान में ले गए। छात्रा ने पुलिस को बताया कि वहां उसे नशीला इंजेक्शन लगाया गया, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। होश में आने के बाद उसने खुद को असहज स्थिति में पाया। छात्रा ने आरोप लगाया कि बेहोशी की स्थिति में उसके साथ जबरदस्ती की गई।

थाने पहुंचकर दर्ज कराई शिकायत

घर पहुंचने के बाद छात्रा ने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिवार थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 70(2), 65(1), 137(2), 351(3), 115(2), 296 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों साहिल यादव और प्रहलाद धुरी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। घटना से जुड़े सभी तथ्यों, पीड़िता के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

नर्सरी में महिला से सामूहिक दुष्कर्म: गरियाबंद से लौटते समय किया रेप, एक आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button