चरित्र पर शक में गर्भवती पत्नी पर जानलेवा हमला, गर्भस्थ शिशु की मौत; आरोपी पति गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां चरित्र शक में पति ने अपनी गर्भवती पत्नी की बेदम पिटाई कर दी। इस हमले में महिला के गर्भ में पल रहे शिशु की मौत हो गई। महिला की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया। मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामला बिलासपुर जिले के हिर्री थाना क्षेत्र का है।

चरित्र पर शक को लेकर हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक घटना 29 सितंबर 2026 की रात करीब 10 बजे हिर्री थाना क्षेत्र के बोड़सरा गांव की है। यहां रहने वाले आशीष कौशिक (31 वर्ष) का अपनी पत्नी सभ्या कौशिक से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि आशीष अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उसने लोहे लगी राड/डंडे से महिला के शरीर पर कई वार किए। पेट पर भी हमला किए जाने का आरोप है। मारपीट में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत

घटना के बाद घायल सभ्या को परिजन उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकीय जांच के दौरान उसके गर्भ में पल रहे शिशु की मौत की पुष्टि हुई। महिला की हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया। परिजनों ने आरोप लगाया गया कि आशीष ने सभ्या को जान से मारने की नीयत से मारपीट की।

आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा

शिकायत के आधार पर हिर्री पुलिस ने आरोपी आशीष कौशिक के खिलाफ धारा 109 और 92 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार की। पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

हैवान पति की दरिंदगी: गर्भवती पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला, प्राइवेट पार्ट में डाली लोहे की रॉड, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने उड़ा दिए होश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button