शिक्षा के मंदिर में शर्मनाक हरकतः शिक्षक ने छात्रा को दिखाए निजी अंग, शिकायत के बाद गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिस शिक्षक पर बच्चों को शिक्षा और संस्कार देने की जिम्मेदारी होती है, उसी पर एक मासूम बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने का गंभीर आरोप लगा है। मामले में पुलिस ने शिक्षक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद बच्ची स्कूल जाने से डरने लगी थी। जब नानी ने स्कूल नहीं जाने की वजह पूछी, तो मासूम ने पूरी बात बताई, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। मामला रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।

अश्लील हरकत करने का आरोप

पुलिस के अनुसार, 13 नवंबर को एक महिला ने घरघोड़ा थाने में अपनी करीब 6 साल 4 माह की नातिन के साथ हुई घटना की शिकायत दर्ज कराई। महिला ने बताया कि जब उसने बच्ची को स्कूल जाने के लिए कहा, तो उसने स्कूल जाने से मना कर दिया। कारण पूछने पर बच्ची ने बताया कि 12 नवंबर की दोपहर स्कूल के शिक्षक अजय कुमार भट्ट उसे और कक्षा के एक अन्य बालक को दूसरे कमरे में ले गए थे। बताया गया कि शिक्षक कुर्सी पर बैठकर अपना निजी अंग दिखाने लगा। यह देखकर बच्ची कमरे से बाहर निकल गई।

नानी की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

मासूम की बात सुनने के बाद नानी ने गांव के प्रमुख लोगों को घटना की जानकारी दी और डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने महिला को शिकायत दर्ज कराने के लिए घरघोड़ा थाने पहुंचाया।

महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक अजय कुमार भट्ट (52) निवासी ग्राम ठूसेकेला थाना खरसिया के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 8 और 12 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ और विवेचना के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आगे की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

शिक्षा के मंदिर में हेडमास्टर की शर्मनाक करतूत, महिला शौचालय में छिपा रखा था मोबाइल, 2 महीने से बना रहा था अश्लील वीडियो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल