विधानसभा चुनाव 2023 : सिहावा क्षेत्र में लोगों की पहली पसंद बनी अनीता ध्रुव,

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) धमतरी :- छत्तीसगढ़ में प्रमुख सियासी दल अपनी तैयारियां प्रारंभ कर दिया है। प्रमुख सियासी दल की बात करें तो भाजपा और कांग्रेस विजेता प्रत्याशी पर ही दांव खेलने की फिराक में है। धमतरी जिला के सिहावा विधानसभा क्षेत्र की जनता स्थानीय हितैषी प्रत्याशियों को टटोलना प्रारंभ कर दिया है। जिले की सिहावा विधानसभा क्षेत्र अनुसुचित जनजाति के लिए आरक्षित सीट है जहां से आदिवासी कैंडिडेट ही चुन कर विधानसभा जाता है। सिहावा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की ओर से अनीता ध्रुव मजबूत और प्रबल दावेदार के रूप में सामने आई है।

मोदी सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करते हुए

अनीता ध्रुव वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य है और लगातार जनता के बीच जाकर उनके समस्याओं से रूबरू होती रही है। जिसके कारण सिहावा विधानसभा क्षेत्र के जनता की पहली पसंद बनी हुई है। क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहने वाली भाजपा की इकलौती आदिवासी नेत्री है जिन्होंने समय-समय पर क्षेत्र की जनता का हित के लिए कई आन्दोलन और धरना-प्रदर्शन किया है। अनीता ध्रुव ने सिहावा विधानसभा क्षेत्र के नगर-पंचायत नगरी में भाजपा द्वारा आयोजित लाभार्थी सभा में प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव के समक्ष हजारों समर्थकों के साथ अपना दावा प्रस्तुत किया है।
विधानसभा चुनाव की हवा हुई तेज
प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 की हवा धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ने लगी है। लोग अंदरखाने तैयारियों में जुट गए हैं। सबसे अधिक तैयारी भाजपा में चल रही है। भाजपा नेता टिकट को लेकर अभी से परिक्रमा लगाने में जुट गए हैं। शीर्ष नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का कहना है कि अब विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर आगामी कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। हाल ही में प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने धमतरी में लाभार्थी सम्मेलन के जरिए कार्यकर्ताओं के एकजुट होकर कार्य करने की बात भी कही है। जिससे लोगों तक चर्चांएं हो रही है की अब चुनाव का बिगुल फूंक जा चुका है। इसकी भनक लगते ही सिहावा विधानसभा क्षेत्र में भाजपाई तैयारियों में जुट गए हैं। फिलहाल पांच साल शांत रहने वाले नेता भी इंटरनेट मीडिया पर सक्रियता बढ़ा दी है। शुभ प्रभात के संदेश अब आने लगे हैं। तमाम ऐसे नेता हैं, जो बिल्कुल शांत पड़े थे, वो भी सक्रिय हो गए हैं। वो भी इंटरनेट मीडिया के माध्यम से सक्रियता बढ़ा रहे हैं। नेताओं को यह लग रहा है कि अब समय बहुत कम बचा हुआ है, इसलिए तैयारियां अभी से शुरू करनी होगी।
सिहावा विधानसभा क्षेत्र चुनाव स्थिति
सिहावा विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के इस विधानसभा से 2003 में भाजपा प्रत्याशी पिंकी ध्रुव ने अपने निकटतम कांग्रेसी प्रत्याशी माधव सिंह ध्रुव को 16065 वोटों से परस्त कर विधायक बनी। 2008 में पुनः भाजपा ने पिंकी शिवराज शाह पर दांव खेला परन्तु इस बार उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी अंबिका मरकाम से पटखनी खानी पड़ी और 14896 वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी विजयी रही। 2013 के चुनाव में कांग्रेस में पुनः अंबिका मरकाम को चुनावी रण में उतारा इस बार चुनावी मैदान में भाजपा ने श्रवण मरकाम को टिकिट दिया जिसमे भाजपा प्रत्याशी श्रवण मरकाम ने कांग्रेस पार्टी के अंबिका मरकाम को 7487 वोटों से शिकस्त दी।

भाजपा प्रदेश-अध्यक्ष अरूण साव जी को अपनी दावेदारी पेश करतें हुए

पिछले चुनाव 2018 में भाजपा के पास कोई नया चेहरा नहीं होने के कारण पुनः 2008 की पराजित प्रत्याशी पिंकी शिवराज शाह को भाजपा ने चुनावी मैदान में उतारा इस बार प्रदेश में भाजपा की सरकार ने 15 वर्ष पूर्ण कर लिया था जाहिर है परिवर्तन की हवा चली और कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मी ध्रुव ने भाजपा प्रत्याशी पिंकी शिवराज शाह को 45436 वोटों से परास्त किया। इस तरह से सिहावा विधानसभा में 2003 से 2018 तक किसी भी पार्टी ने लगातार दो बार जीत दर्ज नहीं कर पाया है। जिससे यह कयास लगाए जा रहे है की एक बार फिर से कांग्रेस का किला सिहावा विधानसभा में ध्वस्त हो जायेगा और फिर से भाजपा का कमल खिलेगा। इसके साथ ही अनीता धु्रव विधानसभा चुनाव के लिए एक नया चेहरा है। लोगों की पहली पसंद के रूप में भी उभर रही है।

आदिवासी सामाज के प्रमुखों से मुलाक़ात

इनके नाम भी आए सामने
अनिता धु्रव के अलावा विकास मरकाम, प्रेमलता नागवंशी, महेश गोटा, सत्यवती नेताम, महेन्द्र नेताम का भी नया चेहरा के रूप में सामने आ रहे हैं। वैसे जिला पंचायत सदस्य अनीता ध्रुव ने काफी संघर्ष कर क्षेत्र की जनता के बीच अपनी पहचान बनाया है। वर्तमान में वहाँ मितानिन व धमतरी जिला मितानिन संघ की जिला अध्यक्ष भी है। स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी होने के कारण महिलाओं में उनका खास पकड़ है। और जिला पंचायत सदस्य होते हुए उन्होंने अपने क्षेत्र के कई मांगों के लिए मुखर रही। अपने क्षेत्र के तहसील मुख्यालय कुकरेल में कॉलेज, बिरझूली से कुकरेल तक डामरीकरण सड़क निर्माण,धान खरीदी केंद्र खोलने, केन्द्रीय सहकारी बैंक खोलने, दुगली और सिंनपुर क्षेत्र के 105 गांवों में किसानों के सिंचाई सुविधा के लिए सोण्डुर जलाशय से नहर-नाली विस्तार, ग्राम सलोनी में कृषि विश्वविद्यालय तथा मेडिकल कॉलेज सहित क्षेत्र की मूलभुत सुविधा को लेकर दर्जनों आन्दोलन कर अपने क्षेत्र की जनता के हक की लड़ाई लड़ी एवं अनेकों समस्याओं का हल किया है। ऐसे में सिहावा विधानसभा क्षेत्र से सरल-सभाव मिलनसार अनीता ध्रुव जनता की पहली पसंद बनी हुई है। जनता उन्हें विधानसभा में क्षेत्र की प्रतिनिधत्व करते देखना चाहती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film