जंगल में मिली युवती की लाश, तीन दिन से थी लापता, जांच में जुटी पुलिस, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- जिले में 3 दिन से लापता युवती की लाश जंगल लहूलुहान हालत में मिली है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव का कब्जे में ले लिया है। शव के सिर और गर्दन बुरी तरह से कुचला हुआ है। पुलिस ने इस मामले में 3 संदिग्धों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। मामला बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कुसमी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार कुसमी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भुलसीकला के तेतरटोली की रहने वाली 20 वर्षीया सरस्वती कुमारी अपनी मां और पिता रामेश्वर गोंड़ के साथ अंबिकापुर में रहती थी। युवती कुछ दिन पहले ही अपने मामा के गांव तेतर टोली आई थी। 2 जून को वह घर से तैयार होकर निकली थी, लेकिन फिर वापस नहीं लौटी। जब काफी देर हो गई, तो मामा ने उसे कॉल किया, मगर सरस्वती का मोबाइल लगातार स्विच ऑफ बता रहा था।
खून से लथपथ मिली थी युवती की लाश
परेशान मामा संजय गोंड़ ने युवती के माता-पिता को इस बात की जानकारी दी। वहीं वे अन्य लोगों के साथ आसपास के गांव में भी भांजी की तलाश में जुटे हुए थे। इस बीच सोमवार को युवती की खून से लथपथ लाश ग्राम पंचायत अमरपुर के आमादारा पाठ के जंगल के पड़ी मिली। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही कुसमी थाना प्रभारी सुनील केरकेट्टा, एसआई कोमल तिग्गा सहित अन्य पुलिसकर्मी डॉग स्क्वॉड के साथ मौके पर पहुंचे।
3 संदिग्ध युवक हिरासत में, जल्द होगा खुलासा
आशंका जताई जा रही है कि युवती के सिर पर पत्थर पटककर उसकी हत्या की गई है। गर्दन को भी पत्थर से कुचला गया है। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। परिजनों का बयान दर्ज किया गया है। पुलिस को प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने 3 संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा करने की बात कही है।

 

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल