नवापारा ब्रेकिंग: नवविवाहिता ने की आत्महत्या, परिजनों ने सुसराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप, SSP से की शिकायत

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा क्षेत्र में पिछले दिनों 4 मई को एक नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला था। इस मामले में मृतका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है।

परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी के शरीर पर चोट के निशान थे। ससुराल वालों ने दहेज के लिए उनकी बेटी की हत्या कर उसे फांसी पर लटका दिया है। मृतका के पिता ने घटना की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामला रायपुर जिले के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र का है।

4 मई को फंदे पर लटके मिला शव

जानकारी के अनुसार ग्राम सुंदरकेरा निवासी ओमकार साहू की बेटी प्रेमा साहू का विवाह 20 अप्रैल 2024 को चिपरीडीह निवासी रूपेश साहू पिता चंद्रशेखर साहू के साथ सामाजिक रीति-रिवाज के अनुसार हुआ था। उसी दिन रूपेश साहू के भाई सतीश साहू की भी शादी थी। शादी के 1 साल बाद प्रेमा साहू ने 4 मई को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि घटना के वक्त महिला घर में अकेली थी। मृतका का पति अपने काम से बाहर गया हुआ था।

वहीं उसके जेठ सतीश साहू और जेठानी जामनी साहू किसी काम से नवापारा आए हुए थे। महिला के सास-ससुर पारिवारिक कार्यक्रम में दूसरे गांव गए हुए थे। शाम को जब परिजन वापस लौटे तो प्रेमा का शव उसके कमरे में तौलिया से बने फंदे से लटकता मिला। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मामला नवविवाहिता का होने के कारण तहसीलदार और पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया।

दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप

इस मामले को लेकर मृतका प्रेमा साहू के परिजनों ने ससुराल वालों पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मृतका के पिता ओमकार साहू (50 वर्ष) ने इसकी शिकायत रायपुर एसएसपी से की है और इसकी प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, गृहमंत्री, डीजीपी, आईजी और थाना प्रभारी को भी भेजी है। ओमकार साहू ने अपनी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी प्रेमा साहू को दामाद रूपेश साहू, ससुर चंद्रशेखर साहू, सास श्रीमती दुर्गा साहू, देवर सतीश साहू, जेठानी श्रीमती जामनी साहू दहेज में कम सामान लाने को लेकर ताना मारते और प्रताड़ित करते थे।

उच्चस्तरीय जांच की मांग

उन्होंने बताया कि उनकी बेटी के शरीर पर चोट के निशान थे। उन्हें संदेह है कि ससुराल वालों ने दहेज के लिए उनकी बेटी की हत्या कर दी और घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए उसे फांसी के फंदे पर लटका दिया। मृतका के पिता ने घटना की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/ByoSNL9jFiJAghfKGiFAzm

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवापारा ब्रेकिंग: नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल