CG BREAKING : स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने किया हड़ताल खत्म ,डिप्टी सीएम से मिला ये आश्वासन

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज ) :- स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने आज अपनी हड़ताल वापस ले ली है । स्वास्थ्य मंत्री से चर्चा के बाद संघ ने इसका ऐलान किया । कर्मचारी संघ अपनी पाँच सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर थे मंत्री से मिले आश्वासन के बाद हड़ताल स्थगित किया है ।

ये मिला आश्वासन
उप मुख्यमंत्री तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टी.एस. सिंहदेव से मुलाकात के बाद आज छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने हड़ताल समाप्ति का ऐलान कर दिया है। सिंहदेव से स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों ने आज उनके निवास कार्यालय में मुलाकात कर अपनी मांगों के संबंध में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने और शासन के समक्ष उनकी बातों को रखने का आश्वासन दिया।

स्वास्थ्य मंत्री ने किया था आग्रह
स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने राज्य के लोगों के हित में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों से काम पर लौटने का आग्रह किया था। उनकी पहल पर आज संघ के पदाधिकारियों ने चर्चा के बाद हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का ऐलान किया है। उप मुख्यमंत्री सिंहदेव से मुलाकात के दौरान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भी मिलने की मंशा जाहिर की।

 

 

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल