मुर्गी लेकर भाग रहा तेंदुआ कुएं में गिरा, रेस्क्यू में जुटे वनकर्मी – सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज)  किशन सिन्हा:–  छुरा ब्लॉक के पडरीपानी (खरखरा) में एक तेंदुआ कुएं में गिर गया। गांव वालों ने बताया कि तेंदुआ रात के अंधेरे में भागबाई कमार के घर के बाड़ी में घुसा और मुर्गी को उठाकर भाग रहा था। इसी दौरान वह कुएं में गिर गया।

घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से सीढ़ी और रस्सी के सहारे तेंदुए को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है।

 

ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ अक्सर गांव में घुस आता है और पालतू जानवरों का शिकार करता है। बीती रात भी वह शिकार की तलाश में आया था। सुबह गांव वालों ने जब देखा तो वह कुएं में फंसा हुआ था।

इस घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। कुएं में फंसे तेंदुए को देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। वन विभाग के कर्मचारी लोगों को समझाइश भी दे रहे हैं, लेकिन लोग खतरे की परवाह किए बिना तेंदुआ देखने उमड़ रहे हैं।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/ByoSNL9jFiJAghfKGiFAzm

यह खबर भी जरुर पढ़े

आँगन में खेल रहे बच्चे को उठा ले गया तेंदुआ, दादा बने सुपरहीरो, तेंदुए के मुंह से छीन लाए बच्चे की जिंदगी

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल