संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी व छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना गरियाबंद की जिला बैठक संपन्न

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज):- किशन सिन्हा 

गरियाबंद। जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी व छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के नेतृत्व में गरियाबंद जिला इकाई की बैठक पवित्र धार्मिक स्थल गरजई धाम में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, कार्ययोजना, संगठन विस्तार तथा सदस्यता अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक की शुरुआत आगामी बैठक और अनुशासन को लेकर चर्चा परिचर्चा से हुई। इस दौरान आगे होने वाली बैठकों को निर्धारित समय पर आयोजित करने पर जोर दिया गया। साथ ही 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी केंद्रीय अध्यक्ष अमित बघेल के गरियाबंद दौरा के बाद जिला में शानदार गतिशीलता के बारे में समीक्षात्मक चर्चा की गई।

बैठक में जिला स्तर पर संगठन के पदाधिकारियों का सम्मेलन आयोजित करने के विषय पर विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना जिला के रिक्त अध्यक्ष पद को पूर्ण करने तथा संगठन की आगामी गतिविधियों को लेकर भी चर्चा हुई।

 

ब्लॉक स्तर तक संगठन विस्तार पर जोर

बैठक में गरियाबंद जिले में संगठन को और अधिक विस्तार देने के लिए ब्लॉक स्तर पर सक्रियता बढ़ाने की बात कही गई। नए कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने, पदाधिकारियों का चयन करने तथा उन्हें आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपने पर भी विचार किया गया।

सदस्यता अभियान को गति देने और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में यह बात रखी गई कि संगठन के विचारों एवं गतिविधियों को गांव-गांव और मोहल्ले-मोहल्ले तक पहुंचाकर संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत किया जाए।

 

पुराने कार्यकर्ताओं को साथ लेकर आगे बढ़ने पर जोर

बैठक में सुझाव दिया गया कि संगठन के पुराने एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने के साथ ही नए सेनानियों को भी संगठन से जोड़ा जाए। आगामी कार्यक्रमों को आपसी समन्वय और मिलजुलकर सफल बनाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और आगामी कार्यक्रमों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने पर सहमति बनी। गरियाबंद खड़ में रिक्त पदों पर भी नए सेनानी भाईयों को पदभार सौंपा गया। जिससे कि गरियाबंद खड़ में भी सदस्यता अभियान में तेजी आ सके।

उक्त कार्यक्रम में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी व छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के जिला अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, संगठन मंत्री, कोषाध्यक्ष के साथ ही खड़ अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव व अन्य सेनानी भाई अधिक संख्या में उपस्थित रहें। यह जानकारी जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी जिला मीडिया प्रभारी ने दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button