मई की तपती दोपहरी में झमाझम बारिश, गर्मी से राहत तो मिली लेकिन किसानों की बढ़ी चिंता

कनसिंघी सहित छुरा विकासखंड में बदले मौसम ने दी राहत, रबी फसल की कटाई में आई बाधा

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) किशन सिन्हा:- मई माह की भीषण गर्मी के बीच अचानक बदले मौसम ने प्रदेश में अलग ही नजारा पेश कर दिया। जहां आमतौर पर इस समय तेज धूप और तपिश लोगों को बेहाल कर देती है, वहीं इस बार दोपहर के वक्त हुई झमाझम बारिश ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया। मई माह में गर्मी अपने चरम पर है ऐसे में झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली मिली है। 

गरियाबंद जिले के छुरा क्षेत्र में दोपहर के समय शुरू हुई बारिश ने तापमान में गिरावट ला दी और लोगों को भीषण गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली। उमस और तपिश से परेशान ग्रामीणों ने इस अचानक बदले मौसम का स्वागत किया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने राहत की सांस ली और कई लोग घरों से बाहर निकलकर इस सुहावने मौसम का आनंद लेते नजर आए।

वहीं रायपुर जिले में राजधानी सहित नवापारा में भी शाम के बाद मौसम ने करवट बदली और झमाझम बारिश हुई,। हालांकि, इस बारिश ने जहां एक ओर राहत दी, वहीं दूसरी ओर किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है। इस समय रबी फसल की कटाई का कार्य जोरों पर है और अचानक हुई बारिश ने खेतों में रखी फसलों को नुकसान पहुंचाने का खतरा पैदा कर दिया है। किसान, जो कई महीनों की मेहनत के बाद फसल काटने में जुटे थे, अब मौसम की इस अनिश्चितता को लेकर परेशान नजर आ रहे हैं।

2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट

आज मौसम का अनुमान

 ऐसे में यह बारिश जहां आम जनजीवन के लिए राहत बनकर आई, वहीं किसानों के लिए एक नई चुनौती खड़ी कर गई है। छत्तीसगढ़ में दिन के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 दिनों तक प्रदेश के कई इलाकों में आंधी, गरज-चमक और बारिश का दौर जारी रह सकता है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CpQZ87PAJSG5aHRZqqzFWX

यह खबर भी जरुर पढ़े

छत्तीसगढ़ का मौसम : अगले 5 दिनों तक तुफान, बिजली और बारिश की संभावना, कई जिलों के लिए आरेंज-यलो अलर्ट जारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button