चरित्र शंका में पति का खौफनाक करतूत: पत्नी की हत्या करने पिलाया चुहा मारने की दवा, आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– चरित्र शंका के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या करने के लिए चूहा मारने की दवा पिला दी। दवा के असर से महिला बेहोश होकर गिर पड़ी, उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। होश में आने के बाद पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज किया और आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामला बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार ग्राम मचखंडा निवासी प्रार्थिया ने 4 मई 2026 को थाना सीपत में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि उसका पति रामरतन सूर्यवंशी (65) उस पर चरित्र को लेकर संदेह करता था और अक्सर मारपीट व विवाद करता रहता था। घटना 8 अप्रैल 2026 की सुबह की है। आरोपी ने घर में चूहों की समस्या का बहाना बनाकर पत्नी से चूहा मारने की दवा मंगवाई।
इसके बाद वह उसे कुमीहा खार की ओर लकड़ी लाने के बहाने ले गया, जहां जबरदस्ती उसे जहरीली दवा पिला दी। दवा के असर से महिला बेहोश होकर गिर पड़ी। परिजनों ने गंभीर हालत में उसे सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के बाद करीब तीन दिन बाद उसे होश आया। होश में आने पर पीड़िता ने पूरी घटना अपने बेटे को बताई और आरोप लगाया कि पति ने उसकी हत्या की नीयत से यह कृत्य किया।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। थाना प्रभारी के निर्देशन में गठित टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी हत्या और मारपीट के मामले दर्ज हैं। फिलहाल उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CpQZ87PAJSG5aHRZqqzFWX
यह खबर भी जरुर पढ़े
चरित्र शंका में पति बना हैवान, धारदार हथियार से पत्नी का गला रेतकर की हत्या











