ससुराल में घुसकर जीजा ने की अंधाधुंध फायरिंग, साली की मौत, दूसरी गंभीर, इस बात पर हुआ विवाद

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजधानी रायपुर में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां देर रात एक बाउंसर ने ससुराल में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे एक युवती की मौत हो गई जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला मोवा थाना क्षेत्र का है।

पत्नी से विवाद के बाद चलाई गोलियां

जानकारी के अनुसार आरोपी जितेंद्र वर्मा उर्फ जित्तू (32) पेशे से बाउंसर है और उसके पास लाइसेंसी पिस्टल है। उसका अपनी पत्नी खिलेश्वरी वर्मा से लंबे समय से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि आरोपी पत्नी के चरित्र पर शक करता था, जिसके चलते दोनों के बीच आए दिन झगड़े होते थे। मंगलवार को भी विवाद के बाद पत्नी अपने बच्चे को लेकर बहन के घर चली गई। रात में पत्नी से संपर्क नहीं हो पाने पर आरोपी गुस्से में ससुराल पहुंच गया और बच्चे से मिलने की जिद करने लगा।

सालियों पर की फायरिंग

इस दौरान उसकी सालियां गीतांजलि वर्मा (26) और दुर्गेश्वरी वर्मा (24) बाहर आईं और उसे समझाकर वापस जाने को कहा। इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने लाइसेंसी पिस्टल निकालकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली गीतांजलि के माथे पर लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर गई और उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरी गोली दुर्गेश्वरी के पेट/पीठ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

आरोपी ने किया सरेंडर

वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार नहीं हुआ, बल्कि खुद थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने गीतांजलि को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसकी लाइसेंसी पिस्टल जब्त कर ली है। प्रारंभिक जांच में आरोपी के नशे में होने की भी बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CpQZ87PAJSG5aHRZqqzFWX

यह खबर भी जरुर पढ़े

कांग्रेस नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग: बड़े बेटे की मौत, छोटा गंभीर; परिवार को कमरे में किया बंद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button