किसानों के योगदान से समिति को 17 लाख से अधिक का लाभ, वार्षिक आमसभा में सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) किशन सिन्हा:आदिम जाति सेवा सहकारी समिति छुरा की वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया, जिसमें समिति की वार्षिक गतिविधियों, उपलब्धियों एवं कार्यों की जानकारी सदस्यों और किसानों के समक्ष रखी गई। कार्यक्रम के दौरान किसानों को समिति की रीढ़ बताते हुए उनके योगदान की सराहना की गई। वहीं, समिति से सेवानिवृत्त कर्मचारियों का श्रीफल एवं शाल भेंट कर सम्मान किया गया।

किसानों के सहयोग से समिति को 17 लाख से अधिक का लाभ

कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। उपस्थित अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर सुभाष चंद्राकर, विशेषर दीवान, इतवारी राम, रामजी दीवान, चमन लाल साहू एवं अवधेश प्रधान अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समिति की वार्षिक आमसभा का प्रतिवेदन यशवंत यादव ने प्रस्तुत किया। उन्होंने समिति की विभिन्न गतिविधियों, कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी सदस्यों और किसानों को दी।

वार्षिक आमसभाकार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशेषर दीवान ने कहा कि यह किसानों की समिति है और किसानों के योगदान से ही समिति का संचालन एवं विकास संभव है। उन्होंने किसानों को अन्नदाता बताते हुए कहा कि इस वर्ष समिति को 17 लाख रुपए से अधिक का लाभ प्राप्त हुआ है। उन्होंने इसे समिति के कार्यों के साथ किसानों के सहयोग का परिणाम बताया। साथ ही, समिति की उपलब्धि पर किसानों एवं सदस्यों को बधाई देते हुए आगे भी संगठित होकर समिति को मजबूत बनाने की बात कही।

सेवानिवृत्त कर्मचारियों का किया सम्मान

वार्षिक आमसभावार्षिक आमसभा के दौरान समिति से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों मनोहर लाल सिन्हा एवं छबिराम सिन्हा का सम्मान किया गया। दोनों कर्मचारी विक्रेता के पद पर कार्यरत रहे हैं। समिति की ओर से उन्हें श्रीफल एवं शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। अतिथियों एवं समिति के पदाधिकारियों ने उनके सेवाकाल के योगदान को याद करते हुए आभार व्यक्त किया।

समिति के सदस्य एवं किसान रहे उपस्थित

कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी शीतल ध्रुव ने किया, जबकि रामकरण त्रिवेदी ने आभार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर भोजराम साहू, चंद्रकुमार, शीतल ध्रुव, नूतन, बुढ़ान ध्रुव, आदूराम, राजकुमार, समारु यादव, राजू साहू, रामलाल, जयराम, धीर सिंह, भुवनेश्वर, तुलसराम, मानिक राम, ओमप्रकाश, अख्तर, मेहतर एवं अनवर सहित समिति के सदस्य, किसान और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद जिले में खरीफ 2026 की तैयारी: सहकारी समितियों में खाद-बीज का सुव्यवस्थित भंडारण व वितरण प्रारंभ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button