गरियाबंद जिले के विद्यार्थियों ने रचा इतिहास, बोर्ड मेरिट सूची में 5 छात्रों ने बनाई जगह

बोर्ड परिणाम मे जिले  के 5 विद्यार्थियों ने लहराया परचम

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) : शैक्षणिक सत्र 2025 -2026 में घोषित कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम जिले के लिए शिक्षा के क्षेत्र में एक अभूतपूर्व उपलब्धियों वाला रहा। जहां कक्षा 12 वीं के परीक्षा परिणाम में जिले के चार विद्यार्थियों ने राज्य मे टॉप टेन रैंक हासिल किया। इनमें सेजेस  छुरा के महक सचदेव ने 97 प्रतिशत अंक अर्जित करके 7 वाँ  रैंक प्राप्त किया।

इसी प्रकार तनिषा साहू  शासकीय हायार सेकेंडरी स्कूल कौन्दकेरा ने 96.80 प्रतिशत अंक अर्जित करके 8 वाँ   रैंक हासिल किया।  विद्या रानी साहू शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल सड़क परसूली ने 96.40 प्रतिशत अंक अर्जित  करके 10 वाँ   रैंक एवं प्रेमिन सोनकर  शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल राजिम  की  छात्रा ने 96.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर 10 वाँ  रैंक प्राप्त किया।

इसी प्रकार   कक्षा 10वीं में  सरस्वती शिशु मंदिर कोपरा के नोबेल कुमार साहू ने 97.83 प्रतिशत अंक अर्जित कर प्रदेश में आठवां स्थान हासिल किया। इस बार गरियाबंद जिला में कक्षा-10 वी में 5 प्रतिशत अधिक 84.16 प्रतिशत  एवं  12 वी में 3 प्रतिशत अधिक 92.89 प्रतिशत परिणाम आए पिछले वर्ष की अपेक्षा। जिला-गरियाबंद में 10 वी में एक छात्र और और 12 वी में 4 छात्राएं टाप-10 में आये है,

आज कु. विद्या रानी साहू के  निवास ग्राम रावणसिघि जाकर जिला शिक्षा अधिकारी जगजीत सिंह धीर, प्राचार्य फेबिया लकड़ा, व्याख्याता प्रदीप यादव,  डीएमसी शिवेश शुक्ला, श्याम चंद्राकर, मनोज केला, बीईओ गजेंद्र धु्रव, देवनाथ बघेल, बीआरसी श्री छन्नू सिन्हा, प्राचार्य ने भी छात्रों को शुभकामनाएं दी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CpQZ87PAJSG5aHRZqqzFWX

यह खबर भी जरुर पढ़े

CG Board Result 2026: मुख्यमंत्री घोषित कर रहे 10th एवं 12th का रिजल्ट, इन लिंकों से सीधा देखें अपना परिणाम, देखे लाइव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button