मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानिए कैसा रहेगा 5 दिनों तक मौसम का हाल, कहां हुई सबसे ज्यादा बारिश

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- छत्तीसगढ़ में पिछले दिनों से रुक रुक कर बारिश हो रही है। बारिश के कारण दिन और रात के तापमान में लोगों को राहत मिली है। बारिश से अप्रैल के महीने में लोग रजाई चद्दर वापस निकालने लगे है । चैत्र नवरात्रि का यह पर्व क्वांर नवरात्रि की तरह लग रहा है ।

रायपुर और आसपास के जिलों में बादल छाए हुए हैं। रात से हल्की बारिश हो रही है । मौसम विभाग ने 14 अप्रैल तक प्रदेश में यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अगले 3 घंटों में रायपुर समेत कबीरधाम, मुंगेली, पेंड्रा, राजनांदगांव, बेमेतरा, बालोद, और दुर्ग जिलों में कुछ जगहों पर तेज हवा और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 11 से 14 अप्रैल के दौरान आंधी, बिजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार है और अलग-अलग जगहों पर तेज हवाएं 30-40 किमी प्रति घंटे तक की गति से चल सकती हैं । 15 अप्रैल को अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की आशंका जताई है ।

गरियाबंद में ज्यादा बारिश

पिछले 24 घंटे से रुक रुक कर हो रही बारिश के दौरान गरियाबंद में सबसे ज्यादा 39.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। कबीरधाम में 21, राजनांदगांव में 19.3, बलोद में 19.6, धमतरी में 17.6 मिमी बारिश दर्ज हुई है। बाकी स्थानों पर बादल छाए हुए है और हल्की बौछारें पड़ रही है ।

छत्तीसगढ़ के साथ साथ मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों, उत्तराखंड, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, केरल और माहे, तटीय कर्नाटक, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना में गरज के साथ बारिश/तेज हवाएं चलीं ।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FDoWWjJsE5T5bqPFCgyMct

अन्य खबर भी जरूर पढ़े

मौसम विभाग ने जारी किया 3 दिनों के लिए अलर्ट, इन जगहों पर बारिश के आसार

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल