CG Board Result 2026: मुख्यमंत्री घोषित कर रहे 10th एवं 12th का रिजल्ट, इन लिंकों से सीधा देखें अपना परिणाम, देखे लाइव

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के छात्र-छात्राओं को जिस पल का बेसब्री से इंतजार था वह पल आ गया। छत्तीसगढ़ के 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम की घोषणा आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा नवा रायपुर स्थित मंत्रालय से किया जा रहा है। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव, शिक्षा विभाग के मंत्री गजेन्द्र यादव एवं विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद है।
आज 29 अप्रैल को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा दोपहर 3.30 बजे छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए। इस साल 10वीं-12वीं के कुल 5.66 लाख छात्र-छात्राओं ने बोर्ड एग्जाम दिया था।
माध्यमिक शिक्षा मंडल के अधिकारियों ने बताया कि परीक्षार्थी अपना अनुक्रमांक (Roll Number) दर्ज कर निम्नलिखित वेबसाइटों पर अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।
https://cg.results.nic.in
https://results.digilocker.gov.in
News Update….. टॉप 10 की सूची अपडेट की जा रही है
यहाँ देखे लाइव
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CpQZ87PAJSG5aHRZqqzFWX











