अभनपुर ब्रेकिंग: सड़क जाम कर खड़े थे टैंकर, पुलिस ने 5 वाहनों पर की कार्रवाई

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– अभनपुर पुलिस ने सड़क पर वाहनों को लंबे समय तक खड़ा कर यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अभियान एवं पेट्रोलिंग के दौरान सड़क पर आवागमन प्रभावित करने वाले 5 टैंकर वाहनों के चालकों के खिलाफ बीएनएस की धारा 285 के तहत अपराध दर्ज किया है।

चंडी मोड़ पर लगी थी वाहनों की लंबी कतार

पुलिस के अनुसार, पेट्रोलिंग के दौरान मोबाइल के माध्यम से सूचना मिली कि चंडी मोड़ के पास अभनपुर आम रोड पर वाहनों का आवागमन बाधित हो गया है और सड़क पर लंबा जाम लगा हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां वाहनों की लंबी कतार और आने-जाने में लोगों को परेशानी होती मिली।

जांच के दौरान पाया गया कि टैंकर चालकों द्वारा सार्वजनिक मार्ग पर वाहनों को अव्यवस्थित ढंग से खड़ा किया गया था। एक टैंकर चालक ने वाहन को सड़क पर बिना इंडिकेटर, पार्किंग लाइट और पास लाइट जलाए लापरवाहीपूर्वक खड़ा किया था। पुलिस ने उक्त कृत्य को अपराध मानते हुए बीएनएस की धारा 285 के तहत मामला दर्ज किया।

5 टैंकर चालकों के खिलाफ अपराध दर्ज

पुलिस ने बताया कि अव्यवस्था रूप से खड़े 5 वाहनों AP31 TH 5288, CG 07 CW 1603, UP66 AT 0122, KA01 AT 6679 और OD05 CH 5277 के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य सड़क पर आवागमन सुचारु बनाए रखना और लापरवाहीपूर्वक वाहन खड़े करने से उत्पन्न होने वाले जोखिमों को रोकना है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

अभनपुर ब्रेकिंग: पिकअप और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, बाइक सवार युवक की मौके पर मौत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button