राजिम ब्रेकिंग: उफनते नाले में बह गया ग्रामीण, कई किमी दूर मिला शव, चेतावनी के बाद भी युवकों की नहीं सुनी बात

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) किशन सिन्हा:– राजिम क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां नाला पार करते एक ग्रामीण पानी के तेज बहाव में बह गया। कुछ समय बाद ग्रामीण का शव कुछ किमी दूर दूसरे गांव में बहते हुए मिला, जिसमें लोगों ने बाहर निकाला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार सहसपुर निवासी थनवार यादव (55 वर्ष) बुधवार सुबह करीब 7.30 बजे सहसपुर नाला पार कर घुरसा रोड की ओर जा रहे थे। लगातार बारिश के कारण सरगी नाला में पानी का बहाव सामान्य से काफी अधिक था। नदी पार करने के दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे तेज धारा की चपेट में आकर बह गए।

घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्काल उनकी तलाश शुरू कर दी और आसपास के गांवों में भी सूचना दी गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इस बीच खुटेरी गांव के पास ग्रामीणों ने नाला में एक शव बहते हुए देखा। गांव के युवाओं ने साहस का परिचय देते हुए पानी में उतरकर शव को बाहर निकाला। शव की पहचान थनवार यादव के रूप में की गई।

घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही फिंगेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

चेतावनी के बाद भी नहीं माना

इस दर्दनाक हादसे का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि ग्रामीण उफनते नाले को पार करने की कोशिश कर रहा है। मौके पर मौजूद लोग उसे लगातार रोकते रहे और तेज बहाव में न उतरने की चेतावनी देते रहे, लेकिन उसने किसी की बात नहीं मानी। जैसे ही वह नाले के बीच पहुंचा, तेज धारा ने उसका संतुलन बिगाड़ दिया और देखते ही देखते वह पानी के बहाव में बह गया।

इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक के साथ-साथ लोगों में नाराजगी भी है। चेतावनी के बावजूद थोड़ी सी लापरवाही एक परिवार की खुशियां हमेशा के लिए उजाड़ दी।

बारिश में जोखिम न लें – प्रशासन की अपील

लगातार बारिश के कारण जिले की अधिकांश नदियां और नाले उफान पर हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि तेज बहाव वाले नदी-नालों को पार करने का प्रयास न करें तथा आवश्यक होने पर सुरक्षित मार्ग का ही उपयोग करें। यह हादसा बरसात के मौसम में थोड़ी सी लापरवाही के गंभीर परिणामों की एक और दर्दनाक याद दिलाता है।

VIDEO

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

फिंगेश्वर ब्रेकिंग: सरगी नाला में मिला अज्ञात युवक का सड़ा-गला शव, इस बात की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button