गरियाबंद ब्रेकिंग: पत्नी की हत्या करते ही पति को आया हार्ट अटैक, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- गरियाबंद जिले में एक युवक ने अपनी बीवी की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसे भी हार्ट अटैक आ गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। घटना के वक्त दोनों जंगल गए हुए थे। वहीं पर आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार कोसुमबूड़ा निवासी वीरेंद्र ध्रुव (30) अपनी पत्नी रतनी बाई(25) और डेढ़ साल के बेटे के साथ गांव में रहता था। वीरेंद्र घर का खर्चा चलाने के लिए रोजी मजदूरी करता था। उसकी पत्नी भी रोजी मजदूरी करती थी। 15 दिसंबर को भी दोनों मनरेगा में मजदूरी करने गए थे। बताया गया कि वहां से मजदूरी करने के बाद दोनों गांव के ही जंगल में लकड़ी बीनने चले गए थे। दोनों ने अपने बच्चे को वीरेंद्र के माता-पिता के पास छोड़ दिया था। इसके बाद से दोनों जंगल से लौटे ही नहीं। देर रात तक उनका कुछ पता ही नहीं चला। इस बीच वीरेंद्र के माता-पिता ने इस बात की जानकारी गांव वालों को दी। तब अगले दिन 16 दिसंबर को गांव के लोग सुबह से ही जंगल में दोनों की तलाश करने लगे।
खून से लथपथ मिली पत्नी की लाश
जानकारी मिली है कि लोग दोनों की तलाश कर रहे थे। इस बीच वीरेंद्र एक पगडंडी के किनारे लोगों को मिला। वह रो रहा था। काफी घबराया हुआ था। काफी बीमार लग रहा था। वह ठीक से बात नहीं कर पा रहा था। इसी वजह से उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं ग्रामीणों ने रतनी बाई की तलाश जारी रखी। इस बीच खून से लथपथ हालत में रतनी बाई की भी लाश मिल गई। लोगों ने बताया कि जब वीरेंद्र को अस्पताल ले जाया जा रहा था। तब उसने रोते हुए बताया कि मैंने अपनी पत्नी को मार दिया है। ये सुनकर लोग भी दंग रह गए। फिर भी उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां 16 दिसंबर की शाम इलाज के दौरान वीरेंद्र की मौत हो गई। डॉक्टरों ने बताया कि वीरेंद्र की मौत हार्ट अटैक आने की वजह से हुई है। वहीं रतनी देवी की लाश मिलने के बाद परिजनों ने और लोगों ने पुलिस को भी इस बात की सूचना दी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film