शिक्षक संघर्ष मोर्चा का हुआ गठन, शिक्षक हित में होगा निर्णायक संघर्ष, 18 अगस्त को इन मांगों को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन

केदार जैन, संजय शर्मा, वीरेंद्र दुबे ने कहा हमने दिलाया है - हम ही दिलाएंगे

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– शिक्षाकर्मी से शासकीय शिक्षक सविलियन तक के संघर्ष के अगुवा रहे केदार जैन प्रांताध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ, संजय शर्मा प्रांताध्यक्ष छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन, वीरेंद्र दुबे प्रांताध्यक्ष छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ ने शिक्षक हित को सर्वोपरि मानते हुए 12 अगस्त 2026 को वर्चुअल बैठक कर “शिक्षक संघर्ष मोर्चा” के गठन का ऐलान किया है।

इस मोर्चा के बैनर तले छत्तीसगढ़ के शिक्षक संवर्ग के लिए दीर्घकालिक रणनीति के साथ निर्णायक संघर्ष किया जाएगा। शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रांतीय संचालक संजय शर्मा, केदार जैन, वीरेंद्र दुबे ने कहा कि “हमने दिलाया है – हम ही दिलाएंगे” शिक्षाकर्मी से शासकीय शिक्षक सविलियन तक के लंबे सफर में जिस तरह संघर्ष करके शिक्षकों को उनका हक व अधिकार दिलाया गया, उसी तरह अब आगे शिक्षक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले एकजुटता के साथ संघर्ष कर शिक्षकों के खिलाफ हो रहे अन्याय का कड़ा प्रतिकार करके हक व अधिकार दिलाया जाएगा।

संघर्ष मोर्चा द्वारा प्रांतीय संचालको की अगुवाई में 18 अगस्त 2026 को नया रायपुर में शिक्षामंत्री, शिक्षा सचिव एवं संचालक डीपीई को मांगो का ज्ञापन सौंपकर शीघ्र निराकरण का मांग किया जाएगा और आगे की रणनीति का ऐलान किया जाएगा।जल्द ही संभाग, जिला, विकासखंड स्तर में शिक्षक मोर्चा के बैनर तले वृहद बैठक किया जाएगा। बैठक में वीरेंद्र दुबे, संजय शर्मा, केदार जैन, गिरजा शंकर शुक्ला, सुधीर प्रधान, धर्मेश शर्मा, चंद्रशेखर तिवारी, देवनाथ साहू, संतोष टांडे, जितेंद्र शर्मा शामिल रहे।

शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रमुख मांग –

1. सेवारत शिक्षकों के लिए TET टेट की अनिवार्यता को समाप्त करे। 2028 तक टेट के लिए छूट प्रदान किया गया है अतः वर्तमान पदोन्नति में टेट योग्यता को शिथिल किया जावे।
2. पूर्व सेवा (प्रथम नियुक्ति तिथि) से सेवा की गणना कर पुरानी पेंशन, सहित विभाग में प्रचलित समस्त लाभ प्रदान किया जावे। माननीय उच्च न्यायालय द्वारा भी इसे माना गया है।
3. वेतन विसंगति दूर करने के लिए केंद्रीय वेतनमान के अनुसार वेतन निर्धारण किया जावे।
4. छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा सेवा तथा भर्ती, पदोन्नति नियम राजपत्र 13 फरवरी 2026 के विसंगतियों को दूर किया जावे।
5. व्याख्याता/प्राचार्य पदोन्नति के लिए डीएड प्रशिक्षित शिक्षक संवर्ग को विभागीय बीएड ब्रिज कोर्स कराया जावे।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

संयुक्त शिक्षक संघ की नई नियुक्तियां: ओमप्रकाश पांडेय को प्रांतीय महासचिव, विनोद गुप्ता को दुर्ग संभाग की कमान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button