संयुक्त शिक्षक संघ की नई नियुक्तियां: ओमप्रकाश पांडेय को प्रांतीय महासचिव, विनोद गुप्ता को दुर्ग संभाग की कमान

शिक्षक पदाधिकारियों ने दी बधाई

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ जो शिक्षक एलबी संवर्ग, पूर्व में शिक्षाकर्मी संवर्ग के लिए लगातार कार्य करते आ रहा है। संघ के प्रांताध्यक्ष केदार जैन की कुशल और अनुभवी अगुवाई में शिक्षाकर्मी से संविलियन की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य संघ द्वारा किया गया है।

संघ ने अपने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए शिक्षकों के हित में लगातार कार्य होने व संघ की मजबूती के दिशा में ओमप्रकाश पाण्डेय शिक्षक जिला दुर्ग को संघ का प्रांतीय महासचिव एवं विनोद गुप्ता शिक्षक जिला कवर्धा को संघ का संभाग अध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी संभाग दुर्ग के पद पर नियुक्त किया गया है। संघ के प्रांताध्यक्ष केदार जैन ने दोनों शिक्षकों को संघ के महत्वपूर्ण पद का दायित्व देते हुए नियुक्ति प्रदान कर शुभकामनाएं दिया है और लगातार शिक्षा, शिक्षक एवं संघ के हित में कार्य करने को कहा है।

ओम प्रकाश पाण्डेय पहले से ही शिक्षाकर्मी के रूप में लगातार सक्रिय रहे हैं। प्रदेश स्तर पर उन्होंने शिक्षक हित में लगातार कार्य किया है वह काफी अनुभवी और जुझारू शिक्षक नेता माने जाते हैं। इसी तरह विनोद गुप्ता का नम्र स्वभाव और शिक्षकों के खिलाफ अन्याय के लिए कड़ा प्रतिकार करना उनका स्वभाव रहा है। शिक्षाकर्मी नेता के रूप में शुरू से ही विभिन्न पदो पर कार्य कर पूरे प्रदेश में अपनी पहचान बनाए हैं। दोनों को पदाधिकारी बनाए जाने पर शिक्षक के विभिन्न समस्याओं के निराकरण दिशा में खासकर दुर्ग संभाग में बेहतर कार्य होगा और संघ को मजबूती मिलेगी।

संघ के प्रांताध्यक्ष केदार जैन, कार्यकारी प्रताध्यक्ष ओमप्रकाश बघेल, उप प्रांताध्यक्ष अर्जुन रत्नाकर, गिरजा शंकर शुक्ला, सोहन यादव, ओम प्रकाश चौधरी, माया सिंह, प्रांतीय सचिव रूपानंद पटेल, प्रांतीय कोषाध्यक्ष ताराचंद जायसवाल, प्रांतीय प्रवक्ता विजय राव, प्रांतीय मीडिया प्रभारी अमित दुबे आदि ने संघ में नवीन नियुक्ति पर खुशी व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दिए है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

शिक्षकों की तबादला सूची जारी, 700 से अधिक शिक्षकों-प्रधान पाठकों के ट्रांसफर; 400 से ज्यादा नामों पर लगी रोक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button