नवापारा में शरद पूर्णिमा उत्सव की तैयारियाँ: विप्र भवन में ब्राह्मण समाज की जंगी बैठक, पूजा-अर्चना से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम तक होंगे विभिन्न आयोजन

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) नवापारा-राजिम :– शरद पूर्णिमा पर्व को इस बार भव्य और यादगार बनाने के लिए रविवार को विप्र भवन में ब्राह्मण समाज की जंगी बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज की मातृशक्तियों सहित बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। इस दौरान शरद पूर्णिमा उत्सव की तैयारियों, कार्यक्रम की रूपरेखा और अधिक से अधिक समाजजनों की सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

समाज ने इस बार शरद पूर्णिमा उत्सव को केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित न रखते हुए सामाजिक एकता, समरसता और संगठन की मजबूती का संदेश देने वाले उत्सव के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। आयोजन में नवापारा शहर के साथ राजिम, तर्री, पारागांव सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में समाजजनों के पहुंचने की उम्मीद है।

समाजजनों की होगी सहभागिता

ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष प्रसन्न शर्मा ने कहा कि शरद पूर्णिमा का पर्व समाज की आस्था, परंपरा और एकजुटता का प्रतीक है। इस बार आयोजन को लेकर समाज में जबर्दस्त उत्साह है और इसे पूरी भव्यता के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह आयोजन किसी एक परिवार या वर्ग तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे ब्राह्मण समाज और सर्वसमाज की सहभागिता का उत्सव होगा।

उन्होंने कहा कि प्रयास है कि शरद पूर्णिमा की रात समाज की एकजुटता, संस्कार और संस्कृति की ऐसी तस्वीर सामने आए, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाए। हजारों समाजजनों की सहभागिता को देखते हुए आयोजन की तैयारियां भी उसी अनुरूप की जा रही हैं। शहरवासियों सहित अन्य समाजों के लोगों को भी आयोजन में आमंत्रित किया जाएगा, ताकि पर्व सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे का संदेश दे सके।

भगवान परशुराम की विशेष पूजा-अर्चना

शरद पूर्णिमा के अवसर पर भगवान श्री परशुराम जी की विशेष पूजा-अर्चना विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के साथ की जाएगी। धार्मिक अनुष्ठान के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। समाज की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ ही कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथियों का अभिनंदन भी किया जाएगा। प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन भी किया जाएगा।

संगठन को मजबूत करने पर जोर

बैठक में समाज के अध्यक्ष प्रसन्न शर्मा ने कहा कि समाज लगातार संगठित होकर आगे बढ़ रहा है। संगठन की ताकत तभी सार्थक है, जब वह समाज को जोड़ने का काम करे। समाज के हर परिवार को एक मंच पर लाना, मातृशक्तियों और युवाओं की सहभागिता बढ़ाना तथा अपनी संस्कृति और संस्कारों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना प्राथमिकता है।

बैठक में वरिष्ठजनों ने दिए सुझाव

रविवार को आयोजित बैठक में शरद पूर्णिमा कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया। आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां तय करने की दिशा में भी चर्चा हुई। समाज के वरिष्ठ श्यामकिशोर शर्मा, कैलाश शुक्ला, शिव तिवारी और ज्ञानेश शर्मा ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव रखे। बैठक में अधिक से अधिक समाजजनों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

मातृशक्तियों और युवाओं की भी रहेगी भागीदारी

बैठक में मौजूद मातृशक्तियों और समाजजनों ने शरद पूर्णिमा उत्सव को सफल बनाने के लिए पूरी ऊर्जा के साथ जुटने का संकल्प लिया। आयोजन के माध्यम से समाज की नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, परंपरा और संस्कारों से जोड़ने पर भी जोर दिया गया।

बैठक में कोर कमेटी के सदस्य एवं समाज अध्यक्ष प्रसन्न शर्मा, रमेश तिवारी, श्यामकिशोर शर्मा, कैलाश शुक्ला, सौरभ शर्मा, शिव तिवारी, कैलाश तिवारी, अजय तिवारी, ज्ञानेश शर्मा, अनंत पुराणिक, महेश तिवारी, गुड्डू मिश्रा, अंकित शर्मा सहित ब्राह्मण महिला समाज की अध्यक्ष रेखा तिवारी, कोषाध्यक्ष सुभाषिनी शर्मा, किरण तिवारी, रूचि शर्मा, तनु मिश्रा, रेणुका तिवारी, तारिणी तिवारी, रश्मि तिवारी, कल्पना पांडे सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

नई पीढ़ी को भारत की चेतना से जोड़ने के लिए विद्या भारती की अनूठी पहल, एक लय में गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’ का भव्य सामूहिक नाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button