विधायक रोहित साहू ने दी विकास कार्यों की सौगात, बोले- जनता ने जो भरोसा दिया है, उस पर खरा उतरना ही मेरा संकल्प

सिवनी में विकास की बही धारा, 17.84 लाख के कार्यों का लोकार्पण और 69 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– विकासखंड छुरा में रविवार को विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण का कार्यक्रम आयोजित हुआ। राजिम विधायक रोहित साहू ने ग्राम पंचायत सिवनी एवं आश्रित ग्रामों को लाखों रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। इस दौरान 17.84 लाख रुपये के निर्माण कार्यों का लोकार्पण और करीब 69 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया।

विधायक रोहित साहू एवं अतिथियों के पहुंचने पर ग्रामीणों ने बाजे-गाजे और आतिशबाजी के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सभापति शिवांगी चतुर्वेदी ने की। विशेष अतिथि के रूप में भाजपा मंडल छुरा महामंत्री अशोक कुमार ठाकुर, जनपद सदस्य पंकज निर्मलकर, जनपद सदस्य पार्वती ध्रुव, फनेश्वर महाविद्यालय फिंगेश्वर के अध्यक्ष राजू साहू, सरपंच गंगा बाई ठाकुर एवं उपसरपंच सुलोचना नायक मौजूद रहे।

इन कार्यों का हुआ भूमिपूजन

सिवनी में 28.51 लाख रुपये की लागत से उपस्वास्थ्य केंद्र, 10 लाख रुपये के राजमिस्त्री सामुदायिक भवन, 6.50 लाख रुपये के धनश्री सामुदायिक भवन और 10 लाख रुपये के टिनशेड निर्माण का भूमिपूजन किया गया। ग्राम राजपुर में 4 लाख रुपये की लागत से बनने वाले प्रार्थना शेड का भी भूमिपूजन हुआ। वहीं आश्रित ग्राम कांटाखुसरी में बंजारा समाज भवन तथा सिवनी में निर्मित टिनशेड का लोकार्पण किया गया।

जनता के भरोसे पर खरा उतरना मेरा संकल्प

विधायक रोहित साहू ने कहा कि सिवनी में ग्रामीणों की मांग पर स्कूल भवन की स्वीकृति दिलाई गई है। ग्राम पेंड्रा में भी स्कूल भवन स्वीकृत कराया गया। खरखरा से रसेला मार्ग के डामरीकरण की स्वीकृति भी ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए दिलाई गई है।

उन्होंने कहा कि राजिम विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पुल-पुलिया और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें विधायक बने ढाई साल हुए हैं और कार्यकाल के बाकी ढाई वर्षों में भी विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास जारी रहेगा। जनता ने जो विश्वास उन्हें दिया है, उस पर खरा उतरना उनका संकल्प है। इस दौरान स्वेच्छा अनुदान निधि से सात हितग्राहियों को पांच-पांच हजार रुपये देने की घोषणा भी की।

विकास कार्य गांवों तक पहुंच रहे

जिला पंचायत सभापति शिवांगी चतुर्वेदी ने कहा कि अब ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए लोगों को दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ रही है। विधायक रोहित साहू लगातार गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुन रहे हैं और उनके समाधान के लिए प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों से विकास कार्यों की गुणवत्ता पर नजर रखने और शासन की योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में सरपंच गंगा बाई ठाकुर, उपसरपंच सुलोचना नायक, उपसरपंच खिरमणी हरपाल, अवध राम ओगरे, लक्की नायक, मंजू नायक, कमलेश्वरी ध्रुव, माधुरी ध्रुव, धनेश ध्रुव, मोहन मरकाम, पीहार ठाकुर, गैदलाल ओगरे, रेवाराम ध्रुव, संतु दिवान, भीमराम नायक, हेमलाल नायक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

तीज महोत्सव और सम्मान समारोह में विधायक रोहित साहू ने ग्राम सेम्हरतरा को दी 22.40 लाख के विकास कार्यों की सौगात

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button