गरियाबंद ब्रेकिंग: पुलिस की पकड़ में आया हीरा तस्कर, 47 नग हीरा के साथ गिरफ्तार, कीमत जान चौक जाएंगे आप…

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- गरियाबंद जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक हीरा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 47 नग हीरा बरामद हुआ है, जिसकी कीमत लगभग 1 लाख 50 हज़ार बताई जा रही है। मामला इंदागांव थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार गरियाबंद सायबर पुलिस टीम एवं प्रभारी इंदागांव को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक हीरा बेचने के लिए इंदागांव सब्जी बाजार पर झाड़ के निचे हीरा ब्रिकी हेतु ग्राहक की तालाश में बैठा है। सूचना के बाद तुरंत मौके पर थाना प्रभारी इंदागांव के द्वारा साइबर पुलिस टीम एवं थाना स्टाफ को घटना स्थल रेड कार्यवाही हेतु भेजा गया। मुखबिर के बताए गए हुलिया के आधार पर संदेही व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया ।

कागज की पुड़िया में मिला हीरा

पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम मानसिंह बस्तिया बताया। जिसकी तालाशी लेने पर पैंट की जेब में कागज कि पुड़िया में हीरा जैसे चमकिला पत्थर छोटे-छोटे कुल 47 नग कीमती 150000 रू. , नगदी 1600 रू. एवं एक जिओ मोबाईल बरामद हुआ ।आरोपी से हीरा रखने के संबंध में दस्तावेज पेश करने को कहा गया । इस सम्बन्ध में कोई आवश्यक दस्तावेज पेश नहीं करने पर आरोपी के विरुद्ध धारा 379 भादवि. 4 (21) मानईनिंग एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया है ।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक महेश कुमार साहू, ए.एस.आई. देवकुमार वर्मा, प्रधान आरक्षक राधेश्याम सिंह, भानुप्रताप एवं सायबर पुलिस टीम प्रधान आरक्षक मनीष वर्मा, आर.सुशील कुमार, देवेंद्र सोनवानी, कृतेश प्रजापति, गंगाधर सिन्हा, सै. पुरुषोत्तम डाहटे, अशोक कश्यप का सराहनीय योगदान रहा।

आपको बता दे कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिला में हो रहे अवैध रूप से गांजा, हीरा, शराब, वन्य प्राणियों के अवैध तस्करी को रोकने एवं अपने-अपने थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु उमनि/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम काम्बले के दिशा-निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी. सी. पटेल के मार्गदर्शन व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मैनपुर बाजी लाल सिंह के पर्यवेक्षण में विशेष अभियान चलाया जा रहा हैं। जिसके परिणाम स्वरूप अवैध तस्करों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KvranEI4fuf9kS4c7GKdLd

और भी खबरों के लिए क्लिक करे :-

चोरी के दो अलग-अलग मामलों में एक नाबालिक सहित दो आरोपीयो को गरियाबंद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल