अंधविश्वास में परिवार के दो लोगों की मौत, चार की हालत गंभीर, बाबा की फ़ोटो रख कर रहे थे जप तप

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां अंधविश्वास के चलते दो युवकों की मौत हो गई। साथ ही परिवार के अन्य चार सदस्यों की हालत गंभीर है। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया है। मामला सक्ति जिले के बाराद्वार थाना क्षेत्र के तांदुलडीह गांव का है।

मिली जानकारी के अनुसार तांदुलडीह गांव में एक ही परिवार के 6 लोग कई दिनों से घर में कैद हो गए थे और कोई भी बाहर आ जा नहीं रहा था। गांव वालों को घर में किसी अनहोनी का शक हुआ तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घर का दरवाजा खटखटाया। जब दरवाजा खोला गया तो मौके पर दो युवक बेहोश पड़े थे। जिन्हे तत्काल अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

बताया जा रहा है कि कुछ दिनों से परिवार के 6 लोग महिला फिरीत बाई, अपने तीन बेटे विकास गोंड, विक्रम गोंड, विशाल गोंड और दो बेटियों चंद्रिका व अमरीकन बाई के साथ उज्जैन के एक बाबा की फ़ोटो को सामने रखकर जाप कर रहे थे। ये लोग कई दिनों से खाली पेट साधना कर रहे थे और खुद को घर में बंद कर रखा था। इस दौरान घर से बाहर नहीं निकलने और जोर-जोर से चिल्लाने पर मोहल्ले वालों को इसकी जानकारी हुई। इस दौरान ही विकास और विक्रम की मौत हो गई। जबकि परिवार के अन्य चार सदस्यों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिसमें दो सदस्य मानसिक रोगी की तरह हरकत कर रहे है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/BMyxEfaBEgr27vmvZTmCpi

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद ब्रेकिंग: कब्र खोदकर निकाला महिला का शव, जादू-टोने की आशंका, दो आरोपी गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल