भीषण हादसाः तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत, 30 से अधिक घायल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 30 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में बस चालक समेत 15 लोगों की हालत गंभीर बताई गई है। हादसा मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) का है। सीएम साय ने घटना पर दुख व्यक्ति करते हुए आर्थिक सहायता की घोषणा की है।

बेकाबू हुई बस, मची चीख-पुकार

जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे यात्री बस मनेन्द्रगढ़ से केल्हारी की ओर जा रही थी। बस में बड़ी संख्या में यात्री सवार थे। इसी दौरान केल्हारी थाना क्षेत्र के सेमरमथानी मोड़ के पास चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका और वाहन सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

तत्काल शुरू हुआ राहत-बचाव अभियान

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग घायलों की मदद के लिए आगे आए। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव अभियान चलाकर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों का उपचार सिविल अस्पताल मनेन्द्रगढ़ और जिला अस्पताल चिरमिरी में किया जा रहा है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों में से 15 को बेहतर उपचार के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है।

मृतकों के परिजनों को 5 लाख, घायलों को 50 हजार रुपये

बस दुर्घटना पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए राज्य शासन की ओर से प्रत्येक मृतक के परिवार को 5-5 लाख रुपये तथा प्रत्येक घायल को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य तेजी से संचालित करने और घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से घायलों की स्थिति पर लगातार नजर रखने और जरूरत के अनुसार सभी आवश्यक चिकित्सा व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा है।

मुख्यमंत्री साय ने दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिवारों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल बस के अनियंत्रित होने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है। तेज रफ्तार, तकनीकी खराबी या अन्य संभावित कारणों की पड़ताल की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

भीषण सड़क हादसा: गणेश विसर्जन से लौट रहे 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर घायल; धान से भरे ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल