जौंदी में विकास कार्यों की सौगात, विधायक इन्द्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण-भूमिपूजन

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– अभनपुर विधानसभा के ग्राम पंचायत जौंदी में ग्रामीण विकास को गति देने के उद्देश्य से विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में अभनपुर विधायक इन्द्रकुमार साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों के माध्यम से गांव में सुविधाओं के विस्तार और ग्रामीणों की आवश्यकताओं को पूरा करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान 4 लाख रुपये की लागत से निर्मित प्रार्थना शेड का लोकार्पण किया गया। वहीं, 7.08 लाख रुपये की लागत से अतिरिक्त कक्ष निर्माण तथा 5 लाख 18 हजार रुपये की लागत से किचन शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। इसके साथ ही विधायक इन्द्रकुमार साहू ने जौंदी के जय स्तंभ चौक में 5 लाख रुपये की लागत से टीन शेड निर्माण कराने की घोषणा की। इन कार्यों से गांव में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और सार्वजनिक गतिविधियों के लिए बेहतर व्यवस्था उपलब्ध होने की उम्मीद है।

ग्रामीणों को मिलेगा लाभ 

मुख्य अतिथि विधायक इन्द्रकुमार साहू ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ग्राम पंचायत जौंदी में स्वीकृत एवं प्रस्तावित विकास कार्यों से ग्रामीणों को लाभ मिलेगा और क्षेत्र में प्रगति के नए अवसर खुलेंगे। उन्होंने ग्रामीण विकास के लिए जनप्रतिनिधियों और पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग को भी महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद सदस्य ब्रह्मानंद साहू ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सरपंच टीकम चंद साहू, द्रोपदी साहू, टोमन लाल साहू, सेवानिवृत्त शिक्षक रंगनाथ साहू, सरपंच संघ अध्यक्ष मुकेश ढीढी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत की सरपंच कुन्ती साहू, उपसरपंच पोखन लाल यदु, पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने भी सहभागिता निभाई।

इस अवसर पर रामकुमार साहू, गैंदालाल, पारसमणी, ओमप्रकाश, भागवत यदु, संतराम साहू, रामानंद साहू, अश्विनी साहू, पंचगण चेतन, शम्भू, रमण साहू, जानकी साहू, संगीता ध्रुव, गणेशिया विश्वकर्मा, इंदल यदु, चन्द्राकर, शोभाराम साहू, ईश्वर साहू, रामकृपाल, गोबिंद, लता साहू, कविता सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामवासी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में ग्राम पंचायत जौंदी की सरपंच कुन्ती साहू, सचिव द्वारिकानाथ बघेल, उपसरपंच पोखन लाल यदु, समस्त पंचगण एवं ग्रामवासियों ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

अभनपुर विधानसभा के इन 32 ग्राम पंचायतों में बनेगा हाइटेक PDS खाद्यान्न भंडारण भवन, 4.24 करोड़ रुपये मंजूर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल