बेमेतरा ब्रेकिंग : फार्म हाउस में मिली बुजुर्ग दंपती की लाश, इस बात की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- बेमेतरा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक बुजुर्ग दंपती की कर दी गई है। दोनों के शव गुरुवार सुबह मिले हैं। हत्यारों ने बुजुर्ग दंपती सुखी राम निषाद (72) और उसकी पत्नी श्यामबाई (65) की गला रेत कर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। घटना जिले के बेरला थाना क्षेत्र के कंडरका चौकी अंतर्गत का है।
बताया जा रहा है कि, गांव के बाहर फार्म हाउस में बुजुर्ग दंपती अकेले ही रहते थे। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। अभी तक हत्या का कारण पता नहीं चल सका है। किलरों ने महिला के गहनों से कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है। सुखी राम का शव मकान के बाहर पड़ हुआ मिला, जबकि पत्नी का शव कमरे के अंदर पड़ा हुआ था। पुलिस ने बताया कि घटना स्थल देखकर लगता है कि हत्यारों के साथ हाथापाई होने की आशंका है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस हत्या के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।
जानिए बेमेतरा से जुड़ी खबरें…
https://cgprayagnews.com/category/%e0%a4%9b%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%b8%e0%a4%97%e0%a4%a2%e0%a4%bc/%e0%a4%ac%e0%a5%87%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%be/

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल