वरिष्ठ भाजपा नेता रतिराम साहू के निधन पर पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू ने जताया शोक

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा नगर के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी रतिराम साहू के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। उनके निधन का समाचार मिलते ही छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू ने स्वर्गीय रतिराम साहू को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका निधन अत्यंत दुःखद एवं समाज के लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने कहा कि रतिराम साहू भाजपा के समर्पित एवं कर्मठ कार्यकर्ता रहे हैं, जिन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और जनसेवा के कार्यों में सदैव सक्रिय भूमिका निभाई। वे क्षेत्र में जमीनी स्तर के लोकप्रिय नेता के रूप में अपनी अलग पहचान रखते थे।

उन्होंने कहा कि स्व. रतिराम साहू का संपूर्ण जीवन समाज सेवा, सामाजिक समरसता, संगठन की मजबूती तथा युवा पीढ़ी को मार्गदर्शन देने के लिए समर्पित रहा। जनहित और समाज कल्याण के प्रति उनकी निष्ठा एवं योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका निधन न केवल भारतीय जनता पार्टी बल्कि पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।

पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा इस असहनीय दुःख की घड़ी में शोकाकुल परिवार को धैर्य एवं संबल प्रदान करें। इस दौरान उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

खरीफ सीज़न के लिए समिति केंद्रों में उर्वरक वितरण से किसानों को राहत, किसान अर्जुन के लिए आसान हुई खेती की तैयारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button