खरीफ सीज़न के लिए समिति केंद्रों में उर्वरक वितरण से किसानों को राहत, किसान अर्जुन के लिए आसान हुई खेती की तैयारी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राज्य शासन की किसान हितैषी पहल और कृषि विभाग की सतत निगरानी के परिणामस्वरूप किसानों को खरीफ सीजन के लिए आवश्यक उर्वरकों की सुगम उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत समय पर खाद उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे खेती-किसानी की तैयारियों को गति मिली है।

रायपुर जिले के विकासखंड अभनपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत भेलवाडीह के किसान अर्जुन यादव ने उर्वरक वितरण व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें समिति केंद्र में बिना किसी परेशानी के आवश्यक खाद उपलब्ध हो गया। उन्होंने कहा कि समिति पहुंचने पर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उनका परमिट तत्काल जारी किया गया तथा आवश्यक उर्वरक भी आसानी से प्राप्त हो गया।

किसान अर्जुन यादव ने बताया कि वे 4 एकड़ कृषि भूमि पर खेती कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि समिति से उन्हें खेती की आवश्यकता के अनुसार 4 बोरी डीएपी, 4 बोरी यूरिया खाद प्राप्त हुआ है। समय पर उर्वरक उपलब्ध होने से फसल प्रबंधन में सुविधा होगी और उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान व्यवस्था के तहत समिति केंद्र में उर्वरक प्राप्त करने में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ा। पारदर्शी और सुव्यवस्थित वितरण प्रणाली से किसानों का समय बच रहा है तथा खेती की तैयारियां समय पर पूरी हो पा रही हैं।

श्री यादव ने कहा कि किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखकर की गई व्यवस्थाओं से खेती-किसानी के कार्यों में काफी सुविधा हुई है। राज्य शासन द्वारा किसानों को समय पर कृषि आदान उपलब्ध कराने के प्रयासों का सीधा लाभ ग्रामीण अंचलों के किसानों को मिल रहा है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

खाद-बीज की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त: धान बीज के बिक्री पर लगी रोक, बीज विक्रय केन्द्रों के औचक निरीक्षण में अनियमितताएं उजागर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button