शनिदेव मंदिर की प्रथम स्थापना जयंती मनाई गई, भजन-कीर्तन, महाआरती और भंडारे का आयोजन

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा-राजिम। एक वर्ष पहले एक साधारण एवं मेहनतकश परिवार द्वारा श्रद्धा और आस्था से निर्मित शनिदेव मंदिर आज पूरे जौंदी गांव की आस्था का प्रमुख केंद्र बन चुका है। मंदिर के निर्माण के एक वर्ष पूर्ण होने पर शनिवार को ग्रामीणों ने प्रथम स्थापना जयंती बड़े ही उत्साह, श्रद्धा और धार्मिक उल्लास के साथ मनाई।

इस अवसर पर गांव में विशेष पूजा-अर्चना, शनिदेव अभिषेक, महाआरती, भजन-कीर्तन तथा महाप्रसादी (भंडारा) का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया। गांव के लोगों ने बताया कि वर्ष 2025 में आर्थिक रूप से साधारण परिवार ने अपनी मेहनत की कमाई से शनिदेव मंदिर का निर्माण कराया था। आज एक वर्ष बाद मंदिर पूरे क्षेत्र के श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बन गया है। इसी खुशी में ग्रामीणों ने मंदिर की प्रथम वर्षगांठ को जयंती महोत्सव के रूप में मनाया।

सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। ग्रामीणों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शनिदेव का अभिषेक, पूजा-अर्चना और हवन संपन्न हुआ। ग्रामीणों ने कहा कि यह मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि सामूहिक सहयोग, आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक बन गया है। पिछले एक वर्ष में यहां प्रत्येक शनिवार बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन एवं पूजा के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिर परिसर में नियमित रूप से धार्मिक आयोजन भी किए जाते हैं।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवापारा ब्रेकिंग: ग्राम सभा की बैठक में उपसरपंच से मारपीट, वीडियो वायरल, सरपंच पुत्र समेत 7 लोगों के खिलाफ शिकायत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button