ब्रेकिंग: नवापारा में राशन चावल का खेल? PDS चावल से भरी पिकअप पकड़ी गई, कांग्रेस पार्षदों ने लगाया बेचने का आरोप, VIDEO

सवाल - PDS चावल कहां ले जाया जा रहा था ?

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा नगर पालिका क्षेत्र में संचालित राशन दुकान से कथित तौर पर PDS चावल की हेराफेरी कर उसे बेचने की तैयारी का मामला सामने आया है। राशन दुकान के बाहर पिकअप वाहन में चावल की बोरियां लोड किए जाने के दौरान कुछ कांग्रेस पार्षदों ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं घटना का वीडियो भी सामने आया है।

जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 2 की राशन दुकान के बाहर पिकअप वाहन क्रमांक CG 04 MW 3045 में चावल की बोरियां लोड की जा रही थीं। इसी दौरान कांग्रेस के कुछ पार्षद मौके पर पहुंचे और वाहन को रोककर मामले की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि वाहन में करीब 40 से 50 बोरी चावल लोड किया जा चुका था, जिसकी मात्रा लगभग 1 से 1.5 टन होने का अनुमान लगाया गया है।

मामले की सूचना संबंधित उच्च अधिकारियों को दिए जाने के बाद चावल से लदे पिकअप वाहन को गोबरा नवापारा थाने ले जाया गया। अब पुलिस और संबंधित विभाग द्वारा वाहन में लदे चावल तथा उसके दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

PDS चावल कहां ले जाया जा रहा था?

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि राशन दुकान से इतनी बड़ी मात्रा में चावल किस उद्देश्य से पिकअप वाहन में लोड किया जा रहा था और इसे कहां ले जाया जाना था। मामले की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि चावल का परिवहन नियमों के तहत किया जा रहा था या इसमें किसी तरह की अनियमितता हुई है।

पार्षदों के पहुंचने के बाद मचा हड़कंप

बताया जा रहा है कि चावल लोड किए जाने की जानकारी मिलने के बाद पार्षद मौके पर पहुंचे। मौके पर चावल की बोरियां पिकअप में लोड होती दिखाई दीं। इसके बाद मामले की सूचना अधिकारियों को दी गई और वाहन को थाने ले जाया गया। घटना के बाद राशन व्यवस्था और PDS चावल के वितरण को लेकर सवाल उठने लगे हैं। पूरे मामले में संबंधित विभाग की जांच और दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में प्रतिदिन बड़ी मात्रा में पीडीएस चावल की खरीद-फरोख्त करने की जानकारी भी सामने आई है। राशन दुकानों में मिलने वाले सस्ते चावल को खरीद कर उसे ऊंचे दामों पर बाहर बेचा जा रहा है। इस मामले में क्षेत्र के कुछ चावल कारोबारियों की संलिप्तता की भी बात सामने आई है।

VIDEO

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवापारा के अवैध दुकानों में चल रहा था शटर मरम्मत और वेल्डिंग काम, पार्षद अर्जुन साहू ने की जांच और कार्रवाई की मांग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button