गरियाबंद ब्रेकिंग: डंडे से पीट-पीटकर चचेरे भाई की हत्या, ये वजह आई सामने

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) गरियाबंद:- जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक भाई डंडे से पीट-पीटकर चचेरे भाई को मार डाला। बताया जाा रहा है कि दोनों भाईयों में शादी को लेकर विवाद था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला शोभा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार शोभा थाना के गौरगांव के रहने वाले जयसिंह मंडावी ने अपने चचेरे बड़े भाई धरमसिंह मंडावी की हत्या कर दी। आरोपी ने बड़े भाई के सिर पर डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि शादी में खर्च की बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ था।

चचेरा बड़ा भाई छोटे भाई को शादी को लेकर आए दिन ताने मारता था, इससे परेशान होकर छोटे भाई ने चचेरे भाई के सिर और चेहरे पर डंडे से कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी जयसिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।
गरियाबंद जिले की अन्य खबरें भी पढ़े..

क्लिक करे :-

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल