तेंदूपत्ता तोड़ने गए लोगों पर जंगली सूअर का हमला, 5 घायल, 2 लोगों की हालत गंभीर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल गए 5 लोगों पर जंगली सूअर ने हमला कर दिया। हमले में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा है। यहां उनका इलाज जारी है। घटना रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज की है।

जानकारी के अनुसार छाल रेंज के देउर-मार में रहे वाले मनीराम (42), दिलीप राठिया, सुमीत्रा राठिया और ग्राम गलीमार की रहने वाले इंद्रासो (37) व राजकुमार सुबह जंगल में तेंदुपत्ता तोड़ने गए थे। तभी जंगली सूअर के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। इससे ग्रामीण चिल्लाने लगे, तो आसपास तेंदुपत्ता तोड़ रहे ग्रामीण पहुंचे और हो-हल्ला कर उन्हें खदेड़ा। जिसके बाद जंगली सुअर वापस जंगल की ओर चले गए।

ग्रामीणों ने मामले की सूचना वन अमले को दी गई। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमले में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहीं बाकि को मामूली चोट आई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/ByoSNL9jFiJAghfKGiFAzm

यह खबर भी जरुर पढ़े

एक दिन तेंदुआ, दूसरे दिन घायल चीतल, पंडरीपानी में वन्यजीवों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल