रायपुर में फिर हुआ मर्डर : चाकू गोदकर MR की हत्या

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- राजधानी रायपुर में अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। हालांकि पुलिस घटनाओं का अंकुश लगाने की बात जरूर कहती है। राजधानी ने बीत रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी है। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार रायपुर के टिकरापारा इलाके में आधी रात को युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। आरोपी दीपक नामदेव ने अपने पड़ोसी कंचन माल पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। हत्या की वजह आपसी रंजिश बताई जा रही है।
मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव का काम करता था कंचन

मृतक युवक रायपुर में एक मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव का काम करता था। वह मूलतः बंगाल का रहने वाला बताया जा रहा है, जो रायपुर में अपने माता-पिता के साथ रहता था। उसके पिता फूलों का व्यवसाय करते थे। 22 साल के दीपक नामदेवे के साथ कंचन का 1 साल पुराना झगड़ा था। झगड़े का बदला लेने के चक्कर में ही हत्या की गई। पूछताछ में दीपक ने पुलिस को बताया है कि पिछले साल दुर्गा विसर्जन के वक्त दोनों के बीच विवाद हुआ था। बीती रात को आरोपी जब घर लौट रहा था तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इतने में आरोपी दीपक ने कंचन पर चाकू से वार कर दिया।
आरोपी गिरफ्तार

कंचन गंभीर रूप से घायल होकर अपने एक पड़ोसी के चौखट पर जाकर बैठ गया। जहां फिर से दीपक ने उस पर वार किया। देर रात शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग भी जमा हुए यह देखकर दीपक भाग चुका था। फौरन आसपास के लोगों ने घायल कंचन को अस्पताल लेकर गए जहां उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी दीपक के खिलाफ धारा 302 के तहत एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई कर रही है।
हत्या की अन्य खबरें भी पढ़े…

गरियाबंद ब्रेकिंग: बेटे ने की मां की हत्या, वजह जान हैरान हो जाएंगे आप

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film