गरियाबंद ब्रेकिंग: बेटे ने की मां की हत्या, वजह जान हैरान हो जाएंगे आप

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- गरियाबंद जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां से बेरहमी से हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला गरियाबंद के शोभा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार मैनपुर विकासखंड के ग्राम अड़गड़ी का रहने वाला धीर सिंह मरकाम (28 वर्ष) बुधवार रात घर लौटा। उसने अपनी मां फुलबती मरकाम से खाना मांगा। मां सो रही थी, इसलिए बेटे की आवाज नहीं सुन पाई। इस पर बेटे को इतना गुस्सा आया कि उसने जमीन पर सो रही अपनी मां की पत्थर के सिलबट्टे से सिर पर जानलेवा वार कर हत्या कर दी। इस वारदात में मां का सिर फट गया और वो लहूलुहान हो गई और मौके पर ही तड़प-तड़पकर उसने दम तोड़ दिया।

हत्या की जानकारी मृतका के दूसरे बेटे नरसिंह मरकाम ने शोभा थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने आरोपी बेटे धीर सिंह मरकाम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। मृतका के पति गुरवारू सिंह मरकाम की कुछ सालों पहले मौत हो चुकी थी, उसके बाद वो अपने बेटों के साथ रहती थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को धारा 302 के तहत गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
गरियाबंद पुलिस : छुरा थाना अंतर्गत 8.200 किलो अवैध गांजा परिवहन करते एक आरोपी गिरफ्तार