छोटा हाथी वाहन ने बाइक सवार को कुचला, युवक की मौके पर मौत

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– छोटा हाथी वाहन ने बाइक सवार को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं वाहन को जब्त कर चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना कोरबा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार दादर खुर्द खरमोरा मार्ग पर छोटा हाथी वाहन से बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार के सिर, पैर और हाथों में गंभीर चोटें लगी है। जिसके कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान राजू यादव (34) के रूप में हुई है, जो सक्ति जिले के पोरथा गांव के रहने वाला था। मृतक राजमिस्त्री का काम करता था और अपनी पत्नी-दो बच्चों के साथ खरमोरा में रहता था।

घटना की लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने छोटा हाथी वाहन को जब्त कर लिया है। वहीं आरोपी चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/ByoSNL9jFiJAghfKGiFAzm

यह खबर भी जरुर पढ़े

तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत, चार लोग घायल

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल