नशे में युवती का हंगामा: बिल चुकाने को कहा तो भड़की, महिला कर्मचारी से मारपीट के बाद क्लब में जमकर तोड़फोड़, VIDEO

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– क्लब में 10 हजार रुपए के बिल को लेकर जमकर हंगामा होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बिल की राशि को लेकर नाराज एक युवती ने नशे में महिला कर्मचारी से गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और उसके बाल खींच दिए। मारपीट में कर्मचारी के सिर पर चोट आई। जिसका वीडियो भी सामने आया है। मामला बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र में स्थित टेलीफोन एक्सचेंज रोड के हैंवन्स पार्क होटल के क्लब का है। शिकायत के अनुसार सरकंडा के अशोक नगर निवासी अंजना दीवान (27) क्लब के सर्विस डिपार्टमेंट में काम करती हैं। बताया गया कि शनिवार रात करीब 10:30 बजे पेमा नाम की युवती अपने दोस्तों के साथ क्लब पहुंची थी। वह टेबल नंबर 26 पर बैठी और बीयर, शराब तथा खाने-पीने का ऑर्डर किया। ऑर्डर के बाद बिल तैयार होने पर अंजना दीवान ने युवती को करीब 10 हजार रुपए का बिल दिया।

बिल की राशि को लेकर युवती ने आपत्ति जताई और केवल अपने खाने-पीने का बिल मांगा। इसके बाद करीब 5 हजार रुपए का दूसरा बिल तैयार कर दिया गया।

पैसा मांगने पर मारपीट का आरोप

शिकायत के मुताबिक, दूसरा बिल दिए जाने के बाद भी युवती भुगतान करने में टालमटोल करती रही। जब अंजना ने दोबारा बिल चुकाने के लिए कहा तो युवती कथित तौर पर नाराज हो गई और चिल्लाते हुए बाहर जाने लगी।

अंजना ने उसे रोकने का प्रयास किया तो युवती ने उसके बाल पकड़ लिए और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान अंजना के सिर में चोट आई। इसके बाद क्लब परिसर में भी तोड़फोड़ किए जाने का आरोप है। युवती ने वॉशरूम का शीशा और गमले तोड़ दिए।

बिना बिल दिए चली गई

क्लब में हंगामे की सूचना मिलने पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवती को समझाने का प्रयास किया, लेकिन शिकायत के अनुसार विवाद शांत नहीं हुआ। आरोप है कि युवती धमकी देते हुए बिना बिल का भुगतान किए कार में बैठकर वहां से चली गई।

घटना के दौरान मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सामने आया है। वीडियो में युवती को महिला कर्मचारी के साथ मारपीट करते हुए देखा जा सकता है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

महिला कर्मचारी की शिकायत के आधार पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने युवती के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना के वीडियो और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

फिलहाल विवाद की शुरुआत बिल की राशि को लेकर हुई, जिसके बाद मामला कथित मारपीट और तोड़फोड़ तक पहुंच गया। पुलिस की जांच के बाद घटना से जुड़े अन्य तथ्य स्पष्ट हो सकेंगे।

VIDEO

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

नशे में युवती का सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा, पुलिस को दी खुली चुनौती

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button