गरियाबंद ब्रेकिंग: हाथियों का आतंक, जतमई क्षेत्र में है अभी डेरा, देखिए वीडियो

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- गरियाबंद जिला के पाण्डुका क्षेत्र में जंगली हाथी पहुंचे हुए हैं। जानकारी के अनुसार दो दंतैल हाथी धमतरी जिला से पैरी नदी पारकर पांडुका पहुंच गए। वन विभाग द्वारा ग्रामीणों को ज्यादा सतर्क रहने कहा गया है।

बताया जा रहा है कि अभी ये हाथी पोड़ वन परिक्षेत्र की ओर है। हाथी मित्र दल एवं वन विभाग ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से ग्रामीणो को सतर्क रहने को कहा है। ये दोनों हाथी अतरमरा, घटकर्रा से धीरे-धीरे खेत खलिहान की ओर बढ़ रहे है।वहीं फारेस्ट विभाग ने ग्राम घटकर्रा, पचपेड़ी बोडराबंधा, विजयनगर, कुम्हारमरा, अतरमरा, तैरेगा, सांकरा, मुरमुरा, फुलझर गांवों को अलर्ट कर दिया गया है और ग्रामीणों को जंगल की ओर जाने से मना भी कर दिया है।

 

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल