नवापारा ब्रेकिंग: त्रिवेणी संगम में डूबने से 8 साल के बच्चे की मौत

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां त्रिवेणी संगम में डूबने से 8 साल के बच्चे की मौत हो गई है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटना रायपुर जिले के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र का है।

दोस्तों के साथ घूमने गया था बच्चा

जानकारी के अनुसार नवापारा के नेहरू घाट के पास एक 8 साल के बच्चे की पानी में डूबने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान खिलेश्वर निषाद पिता प्रहलाद निषाद के रूप में हुई है। वह नवापारा के लटर्रा पारा का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि खिलेश्वर अपने 3-4 दोस्तों के साथ घूमने निकला था। इस दौरान नेहरू घाट के पास बच्चे अचानक पानी में उतर गया। बाकी बच्चे पानी से बाहर निकल गए, लेकिन खिलेश्वर पानी में डूब गया। खिलेश्वर जब नहीं दिखा, तो बाकी बच्चे घबरा गए इसकी जानकारी मोहल्ले के लोगों को दी।

बताया गया कि जिस समय यह हादसा हुआ उस समय बच्चे का पिता वोटिंग करने गया था, जबकि उसका मां भागवत कथा सुनने गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही बच्चे के पिता और अन्य मौके पर पहुंचे और पानी में बच्चे को खोजबीन करने लगे। कुछ ही दूरी में बच्चे का शव एक पत्थर के नीचे डूबा हुआ मिला। बच्चे को तत्काल पानी से निकाला गया और नवापारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए चीरघर में रखवा दिया है। बुधवार सुबह पीएम पश्चात शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। वहीं नगर में शोक की लहर दौड़ गई है।

कुंभ मेला के एक दिन पहले हुआ हादसा

बता दें कि 12 फरवरी से राजिम कुंभ मेला का शुभारंभ हो रहा है। तड़के सुबह बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुण्य स्नान करेंगे। त्रिवेणी संगम में पुन्नी स्नान व मेला की तैयारी पूरी हो चुकी है। मेला से पहले इस तरह की घटना से हड़कंच मच गया है। गौरतलब है कि पिछले वर्ष राजिम कुंभ मेला के पहले ही घटनास्थल के पास ही एक 11 साल के बच्चे की डूबने से मौत हुई थी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cou8mpwFJrW20kpqxsp8t6

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवापारा ब्रेकिंग: दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, शीतला तालाब में डूबने से युवक की मौत

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल