ब्रेकिंग: शादी के दूसरे दिन दूल्हे ने लगाई फांसी, घर में छाया मातम, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– कुरूद इलाके से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक नवविवाहित दूल्हे ने विवाह के दूसरे ही दिन फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद घर में मातम पसर गया है, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना धमतरी जिले के कुरूद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कन्हारपुरी का है।

17 अप्रैल को हुआ आशीर्वाद समारोह

मिली जानकारी के अनुसार, कन्हारपुरी निवासी सिद्धेश्वर कंवर पिता रामजोहन कंवर (28) का विवाह 16 अप्रैल को महासमुंद जिले के ग्राम डोकरपाली में धूमधाम से संपन्न हुआ था। विवाह के बाद 17 अप्रैल की रात गांव में आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें दोनों पक्षों के परिजन, रिश्तेदार और ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में नवदंपति को सुखद वैवाहिक जीवन के लिए आशीर्वाद दिया गया।

बताया जा रहा है कि समारोह समाप्त होने के बाद सिद्धेश्वर अपने कमरे में सोने चला गया। शनिवार सुबह जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला, तो परिजनों को संदेह हुआ। दरवाजा खटखटाने और आवाज देने पर भी अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद खिड़की से झांककर देखा गया, तो सिद्धेश्वर पंखे से दुपट्टे के सहारे फांसी पर लटका मिला। यह दृश्य देखते ही घर में कोहराम मच गया और शादी का माहौल पलभर में मातम में बदल गया।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही कुरूद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारण अभी स्पष्ट नहीं हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। इस घटना से जहां नवविवाहिता की दुनिया उजड़ गई, वहीं परिवार के साथ पूरे गांव में गहरा शोक व्याप्त है। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी हुई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HqB01UmKLQKLHvftVnzBd1

यह खबर भी जरुर पढ़े

गजब! शादी की दूसरे दिन मां बन गई दुल्हन, ससुराल वालों के उड़े होश, पति ने अपनाने से किया इनकार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button