ट्रेलर ने स्कूटी सवार दादा-पोती को रौंदा, पोती की मौत, दादा घायल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– तेज रफ्तार बेकाबू ट्रेलर ने स्कूटी सवार दादा-पोती को अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक हादसे में 14 वर्षीय किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दादा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घटना रायगढ़ जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
राशन दुकान से लौट रहे थे
जानकारी के अनुसार, उर्दना कृष्णापुर निवासी पितरोस तिर्की अपनी पोती ममता तिर्की के साथ स्कूटी पर भगवानपुर स्थित सरकारी राशन दुकान से चावल लेकर घर लौट रहे थे। दोपहर के समय जैसे ही वे भगवानपुर स्थित सीएमओ चौक के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रेलर की रफ्तार इतनी तेज थी कि स्कूटी सवारों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। टक्कर के बाद ममता सड़क पर गिरकर ट्रेलर के पहिए के नीचे आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पितरोस तिर्की गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
ट्रेलर जब्त, चालक गिरफ्तार
घटना के बाद आरोपी चालक ट्रेलर सहित मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चालक की तलाश में जुट गई। इस बीच पूंजीपथरा पुलिस ने लाखा क्षेत्र के पास घेराबंदी कर आरोपी चालक को वाहन समेत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को जब्त कर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/HqB01UmKLQKLHvftVnzBd1
यह खबर भी जरुर पढ़े
तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार को रौंदा, गर्भवती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की दर्दनाक मौत











