तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार को रौंदा, गर्भवती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की दर्दनाक मौत

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार परिवार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में गर्भवती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके पति और बच्चे को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। घटना रायगढ़ जिले के भूपदेवपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार ग्राम सिंघनपुर के पास शुक्रवार सुबह ट्रेलर क्रमांक सीजी 13 एडी 2483 का चालक लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए सामने से आ रही स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी सवार उमा राठिया ट्रेलर के पहियों के नीचे आ गई और ट्रेलर से बुरी तरह कुचला गई, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त स्कूटी पर महिला के साथ उसका पति और बच्चा भी सवार थे। दोनों को गंभीर चोट आई है। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया। घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।

ग्रामीणों की मांग है कि क्षेत्र में भारी वाहनों की रफ्तार पर सख्त नियंत्रण लगाया जाए और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए। सूचना मिलते ही खरसिया एसडीओपी प्रभात पटेल और भूपदेवपुर थाना प्रभारी संजय नाग पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रहे हैं। इधर, हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। फिलहाल क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और पुलिस स्थिति को सामान्य करने में लगी है।

यह खबर अपडेट किया जाएगा

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HqB01UmKLQKLHvftVnzBd1

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवापारा ब्रेकिंगः हाइवा-ट्रक की भीषण टक्कर में 3 की दर्दनाक मौत, जेसीबी से निकाला गया शव, 2 किमी दूर तक गूंजा धमाका

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button