कुएं में मिली जुड़वा भाईयों की लाश: इस बात की आशंका, गांव में छाया मातम

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- कुरुद क्षेत्र में दो जुड़वा मासूम बच्चों की मौत की घटना सामने आई है। दोनों भाईयों की लाश कुएं में मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। कुआं बच्चों के घर से कुछ दूरी पर स्थित है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बच्चों के शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला धमतरी जिले के कुरुद थाना क्षेत्र का है।

खेलने के दौरान अचानब गायब हुए बच्चे

जानकारी के अनुसार कुरुद थाना क्षेत्र के ग्राम कोकड़ी में दो जुड़वा भाई होरीलाल और डोमन लाल पिता डोमेश साहू उम्र लगभग 6 वर्ष सोमवार दोपहर करीब 3 बजे घर से खेलने के लिए निकले थे। देर शाम तक घर नहीं पहुंचे, तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की लेकिन कहीं पता नहीं चला। परिजनों ने बच्चों की फ़ोटो सोशल मीडिया के माध्यम से कोकड़ी सहित आसपास के गांवों के ग्रुप में इसकी सूचना प्रसारित कर दी। कुछ ग्रामीणों से पता चला कि दोनों बच्चे गांव के अन्य बच्चों के साथ घर के पास ही चौक पर खेलते हुए दिखे थे।

कुएं में मिला बच्चों का शव

इसके बाद फिर ग्रामीणों ने बारीकी से खोजबीन शुरू की तो वहीं पास स्थित एक गहरे कुएं में उनका शव मिला। गहरे कुएं में पानी भी भरा हुआ है। दोनों को बाहर निकाला गया, लेकिन दोनों की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों बच्चों के शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया।

बच्चों के साथ घटित इस घटना के बाद उनके मौत के कारणों को लेकर अंदेशा जताया जा रहा है कि बच्चे खेलते-खेलते कुएं में गिर गए होंगें। घटना को लेकर हर किसी के मन मे तरह-तरह से सवाल पैदा हो रहे है। कुछ लोग ये भी अंदेशा लगा रहे कि किसी ने बच्चों को धक्का तो नहीं दे दिया। फिलहाल पुलिस इस घटना की जांच में जुट गई है। घटना के बाद गांव के शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/JMN3hOxWi777B1QljQHV9e

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवापारा ब्रेकिंग: संदिग्ध परिस्थिति में मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल