फल व्यवसायी की चाकू मारकर हत्या, रायपुर से दबोचा गया आरोपी, अवैध संबंधों को लेकर बढ़ा विवाद

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– पुरानी रंजिश और अवैध संबंधों के शक में फल व्यवसायी पर धारदार चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। खून से लथपथ हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद फरार आरोपी को पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है। मामला बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, तिफरा स्थित यदुनंदन नगर चौक के पास रविवार रात करीब 9.30 बजे मनीष गोस्वामी अपनी फल दुकान के पास मौजूद था। इसी दौरान आरोपी गोलू सर्किट वहां पहुंचा और मनीष पर धारदार चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से बाजार क्षेत्र में हड़ंकप मच गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल मनीष को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी रही। सोमवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
अवैध संबंध बना हत्या का कारण
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक और आरोपी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि मृतक मनीष गोस्वामी का आरोपी के परिवार से जुड़ी एक महिला के साथ संबंधों को लेकर विवाद था। इसी बात को लेकर आरोपी आक्रोशित था। पुलिस के मुताबिक, इसी रंजिश के चलते आरोपी ने योजनाबद्ध तरीके से हमला कर वारदात को अंजाम दिया।
रायपुर से गिरफ्तार हुआ आरोपी
घटना के बाद सिरगिट्टी पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने रायपुर में घेराबंदी कर आरोपी दुर्गेश साहू उर्फ गोलू सर्किट को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
अवैध संबंध के शक में बाउंसर की हत्या, आंखों में मिर्च पाउडर झोंका फिर पत्थर से कुचला सिर











